विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election: पीएम मोदी और अमित शाह 20 से करेंगे कर्नाटक का ताबड़तोड़ दौरा, ये दिग्गज नेता भी करेंगे प्रचार

Published: Wed, 17 Apr 2024 11:55 PM (IST)

Lok Sabha Election भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के राज्य समन्वयक और राज्य महासचिव वी सुनील कुमार ने बुधवार को कहा ...और पढ़ें

पीएम मोदी और अमित शाह 20 से करेंगे कर्नाटक का दौरा। (फाइल फोटो)
पीएम मोदी और अमित शाह 20 से करेंगे कर्नाटक का दौरा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी कर्नाटक दौरा
  2. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 24 अप्रैल को कर्नाटक में

पीटीआई, बेंगलुरु। भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के राज्य समन्वयक और राज्य महासचिव वी सुनील कुमार ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेंगलुरु और चिक्काबल्लापुरा में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए 20 अप्रैल को कर्नाटक में होंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 और 24 अप्रैल को कर्नाटक में रहेंगे, जहां वह कई चुनाव अभियानों में हिस्सा लेंगे। सुलीन कुमार ने कहा कि शाह 23 अप्रैल को बेंगलुरु के विभिन्न हिस्सों में रोड़ शो करेंगे और अगले दिन वह चिक्कमगलुरु, तुमकुरु और हुबली में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 23 अप्रैल को यशवंतपुर में एक रोड शो होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी कर्नाटक दौरा

इसके बाद येलहंका में एक जनसभा होगी। इसके अतिरिक्त अन्य चुनावी कार्यक्रम भी तय किए गए हैं। इसी तरह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 अप्रैल को कर्नाटक में होंगे। वह सुबह राजराजेश्वरी नगर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। दोपहर में मदिकेरी में एक जनसभा करेंगे और शाम को उडुपी के मालपे में एक जनसभा करेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 24 अप्रैल को कर्नाटक में

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 21 अप्रैल को राज्य की यात्रा करेंगे और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 24 अप्रैल को कर्नाटक में होंगे।

ये भी पढ़ें: '2014 में आशा, 2019 में विश्वास और 2024 में गारंटी लेकर आया हूं', पीएम मोदी बोले मैंने वो सब पाया जो...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।