Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पीएम मोदी ने राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 के विजेताओं को बधाई दी, कहा- वैश्विक मंच पर भारत का झंडा ऊंचा किया

    By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Tue, 09 Jan 2024 06:20 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर ट्वीट करके राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 के विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुर ...और पढ़ें

    पीएम मोदी ने राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 के विजेताओं को बधाई दी (फोटो, एक्स)
    पीएम मोदी ने राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 के विजेताओं को बधाई दी (फोटो, एक्स)

    HighLights

    1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक समारोह में पुरस्कार प्रदान किए
    2. वैश्विक मंच पर भारत का झंडा ऊंचा उठाया है- पीएम मोदी

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 प्रदान किए। इन पुरस्कारों में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार, तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार और मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी शामिल हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर ट्वीट करके राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 के विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 के शानदार विजेताओं को बधाई। उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियां और अटूट समर्पण हमारे देश के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने न केवल अपने संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है बल्कि वैश्विक मंच पर भारत का झंडा भी ऊंचा उठाया है।"

    तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड

    बता दें कि टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। शमी इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को पाने वाले 46वें भारतीय पुरुष क्रिकेटर बने हैं। शमी का प्रदर्शन वर्ल्ड कप 2023 में बेहद शानदार रहा था और उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए थे।

    ये भी पढ़ें: Lakshadweep Facts: इंडियन आर्मी से पहले लक्षद्वीप के लिए रवाना हो चुकी थी पाक सेना, फिर कैसे पलट गई बाजी; पढ़ें दिलचस्प किस्सा

    खबरें और भी