Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    महिला आरक्षण विधेयक का पारित होना भारत की संसदीय यात्रा में स्वर्णिम क्षण है- लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी

    By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
    Updated: Thu, 21 Sep 2023 11:38 AM (IST)

    PM Modi On Women Reservation Bill संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (21 सितंबर) को लोकसभा में कहा ...और पढ़ें

    पीएम मोदी ने लोकसभा के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया (फाइल फोटो)
    पीएम मोदी ने लोकसभा के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पीएम मोदी ने लोकसभा के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया
    2. इस बिल से जो विश्वास पैदा होगा वो देश को नई ऊंचाइयों- पीएम मोदी

    नई दिल्ली, एजेंसी। संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (21 सितंबर) को लोकसभा में कहा कि महिला आरक्षण विधेयक का पारित होना भारत की संसदीय यात्रा में स्वर्णिम क्षण है। महिला आरक्षण बिल पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा के सभी सदस्यों को तहे दिल से धन्यवाद दिया।

    पीएम मोदी ने कहा, "कल भारत की संसदीय यात्रा का स्वर्णिम पल था। इस सदन के सभी सदस्य उस स्वर्णिम पल के हकदार हैं। कल का निर्णय और आज जब हम राज्यसभा (बिल पारित होने) के बाद आखिरी पड़ाव पार कर लेंगे, तो देश की मातृशक्ति का जो मिजाज बदलेगा और जो विश्वास पैदा होगा वो देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली अकल्पनीय शक्ति बनकर उभरेगा। ये मैं अनुभव करता हूं।"