यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PM Modi in Tamil Nadu: राम मंदिर उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री ने लगाई रामेश्वरम में डुबकी, श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में की पूजा
PM Modi visit Tamil Nadu पीएम मोदी तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने आज तिरुचिरापल्ली के श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन् ...और पढ़ें

HighLights
- पीएम मोदी का तमिलनाडु दौरा।
- श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना।
- पीएम ने राजभवन में लगाया रुद्राक्ष का पौधा।
एएनआई, तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु)। PM Modi visit Tamil Nadu: पीएम मोदी तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने आज तिरुचिरापल्ली के श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पीएम मोदी ने तिरुचिरापल्ली के श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में कंब रामायण के छंदों का पाठ सुना। इस प्राचीन मंदिर की यात्रा के दौरान उन्होंने पारंपरिक तमिल पोशाक पहनी थी। बता दें कि पीएम मोदी श्री रंगनाथस्वामी मंदिर जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'अग्नितीर्थ' समुद्र तट पर पवित्र स्नान करने के बाद भगवान रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा की और रुद्राक्ष-माला से जाप भी किया। पुजारियों द्वारा उन्हें पारंपरिक सम्मान दिया गया। पीएम मोदी मंदिर में आयोजित भजनों में भी हिस्सा लिया।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi offers prayers at Sri Arulmigu Ramanathaswamy Temple in Rameswaram, Tamil Nadu. The Prime Minister also took a holy dip into the sea here. pic.twitter.com/v7BCSxdnSk
— ANI (@ANI) January 20, 2024
#WATCH | Tamil Nadu: Prime Minister Narendra Modi offers prayers at Sri Ranganathaswamy Temple in Tiruchirappalli. pic.twitter.com/DKycZ3ALGB
— ANI (@ANI) January 20, 2024
पीएम मोदी भगवान विष्णु के मंदिर में हाथ जोड़कर प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर के हाथी को खाना खिलाकर आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री को मंदिर के पुजारियों द्वारा भगवान विष्णु के आशीर्वाद का प्रतीक मुकुट प्रदान किया गया।
मंदिर के मुख्य पुजारी ने जताई खुशी
मंदिर के मुख्य पुजारी सुंदर भट्टर ने पीएम के दौरे पर खुशी जताते हुए कहा, 'भारत के सभी भक्त बहुत खुश हैं कि हमारे पीएम श्रीरंगम का दौरा कर रहे हैं। भगवान रंगनाथ भी पीएम के दौरे से खुश हैं। हमारे पीएम सभी के कल्याण की परवाह करते हैं, इसलिए रंगनाथ भी खुश हैं। यह श्रीरंगम के लिए एक सौभाग्यशाली अवसर है। इससे पहले कोई भी प्रधानमंत्री श्रीरंगम नहीं आया है, हम सभी को उनकी यात्रा पर बहुत गर्व है।'
राजभवन में लगाया रुद्राक्ष का पौधा
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि के साथ राजभवन में रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया।
खबरें और भी

बता दें कि श्रीरंगम मंदिर तमिलनाडु का एक प्राचीन वैष्णव मंदिर है और यह लगभग संगम युग का है। इस मंदिर के निर्माण में चोल, पांड्य, होयसल और विजयनगर साम्राज्य ने योगदान दिया है।