विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इसरो की नारी शक्ति! प्रधानमंत्री ने महिला वैज्ञानिक को जमकर सराहा, क्या बोलीं चंद्रयान-3 की साइंटिस्ट?

By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
Published: Sat, 26 Aug 2023 12:50 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (26 अगस्त) को दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की अपनी यात्रा करके सीधे बेंगलुरु पहुंचे और इसरो ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री ने महिला वैज्ञानिक को जमकर सराहा (फोटो, जागरण)
प्रधानमंत्री ने महिला वैज्ञानिक को जमकर सराहा (फोटो, जागरण)

HighLights

  1. PM मोदी ने महिला वैज्ञानिकों को सराहा
  2. मानवता का कल्याण ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- पीएम
  3. प्रज्ञान बच्चे की तरह, चंद्रमा पर छोटे कदम रख रहा- वैज्ञानिक
  4. चंद्रयान-2 के लैंडिंग स्थल को 'तिरंगा' नाम दिया

बैंगलोर, ऑनलाइन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (26 अगस्त) को दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की अपनी यात्रा करके सीधे बेंगलुरु पहुंचे और इसरो वैज्ञानिकों से मुलाकात करने के बाद उन्हें संबोधित किया। पीएम ने 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में इसरो की महिला वैज्ञानिकों की जमकर सराहना की।

PM मोदी ने महिला वैज्ञानिकों को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में इसरो की महिला वैज्ञानिकों की तारीफ करते हुए कहा, "पूरी सृष्टि का आधार नारी शक्ति ही है। आप सबने देखा है चंद्रयान-3 में हमारी महिला वैज्ञानिकों ने कितनी बड़ी भूमिका निभाई है। चंद्रमा का शिवशक्ति पॉइंट सदियों तक भारत के इस वैज्ञानिक और दार्शनिक चिंतन का साक्षी बनेगा। यह शिवशक्ति पॉइंट आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा कि हमें विज्ञान का उपयोग मानवता के कल्याण के लिए ही करना है।"

मानवता का कल्याण ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

पीएम मोदी ने कहा, "मानवता का कल्याण ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारे मून लैंडर विक्रम ने अंगद की तरह चंद्रमा पर मजबूती से अपना पैर जमाया हुआ है। हमारा रोवर प्रज्ञान लगातार चंद्रमा पर अपने पदचिन्ह छोड़ रहा है। इस उपलब्धि को हासिल करने में हमारी महिला वैज्ञानिकों का बड़ा योगदान रहा है।"

प्रज्ञान बच्चे की तरह, चंद्रमा पर छोटे कदम रख रहा- वैज्ञानिक

प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद इसरो की महिला वैज्ञानिकों ने मीडिया से बात की। प्रज्ञान रोवर की टीम की सदस्य वैज्ञानिक रीमा घोष ने कहा, "यह अद्भुत था। प्रधानमंत्री ने हमारे सभी प्रयासों की सराहना की, मैं प्रज्ञान टीम में थी और मेरे लिए प्रज्ञान बच्चे की तरह है और वह चंद्रमा पर छोटे कदम रख रहा है। यह एक अद्भुत अनुभव है। जैसा कि पीएम ने कहा कि आकाश की कोई सीमा नहीं है, हम और अधिक चुनौतीपूर्ण मिशन लेकर आएंगे। योजना में कई अन्य मिशन भी हैं जिसमें मंगल लैंडिंग मिशन, आदित्य-एल1 मिशन भी शामिल हैं। उन्हें जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।"

चंद्रयान-2 के लैंडिंग स्थल को 'तिरंगा' नाम दिया

चंद्रयान मिशन में शामिल इसरो की वैज्ञानिक पद्मावती ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट को शिवशक्ति नाम दिया है और चंद्रयान-2 के लैंडिंग स्थल को 'तिरंगा' नाम दिया है। यह हमारे लिए बहुत उत्साहजनक है कि वह आज यहां आए और ऐसी प्रेरक बातें कीं। वास्तव में यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि वह हमारे प्रधानमंत्री हैं।"

गगनयान के लिए हमारा काम चल रहा है- इसरो वैज्ञानिक

वहीं, इसरो वैज्ञानिक आरती सेन ने कहा, "चंद्रयान-3 गगनयान के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। गगनयान के लिए हमारा काम चल रहा है। मार्क 3 पूरी तरह से तैयार है, गगनयान के परिणाम जल्द ही देखे जा सकेंगे। हमें मार्क 3 को और अधिक शक्तिशाली बनाने की जरूरत है और प्रक्रिया जारी है, लगभग सभी सिस्टम विकसित हो चुके हैं। हम गगनयान के लिए भी सभी का समर्थन चाहते हैं।

चंद्रयान-3 की प्रोजेक्ट मैनेजर सौजन्या ने कहा, "हम चंद्रमा के शीर्ष पर हैं। हम बहुत खुश हैं कि पीएम मोदी ने हमें संबोधित किया है। यह एक ऐतिहासिक घटना है... हम सिर्फ प्रधानमंत्री को आने और व्यक्तिगत रूप से हमारी सराहना करने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।"

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।