विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'9/11 जैसा हमला होने से बचा लिया', पीएम मोदी ने की फ्लाईदुबई के जांबाज कैप्टन स्मित मछार की तारीफ

Published: Thu, 01 Oct 2026 11:45 AM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2026 12:48 PM (IST)

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में कैप्टन स्मित ने साहस दिखाते हुए सैकड़ों यात्रियों की जान ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने एक बार फिर की कैप्टन स्मित की सराहना। (फाइल फोटो।)

पीएम मोदी ने एक बार फिर की कैप्टन स्मित की सराहना। (फाइल फोटो।)

HighLights

  1. कैप्टन स्मित ने फ्लाईदुबई उड़ान में सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई।

  2. प्रधानमंत्री मोदी ने कैप्टन स्मित के अद्भुत साहस की सराहना की।

  3. पीएम ने कहा, भारतीय पायलट ने 9/11 जैसी त्रासदी टाली।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में बीते दिन हुई घटना में कैप्टन स्मित ने साहस दिखाते हुए सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई। अब उनके साहस की दुनिया सराहना कर रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने यूपीएससी के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "कल हुई घटना में भारत के कैप्टन स्मित ने अद्भुत धैर्य, सूझ-बूझ और साहस का परिचय दिया। सचमुच, जैसा कि आज इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा की एक भारतीय ने 9/11 जैसी त्रासदी को होने से रोक दिया।"

'स्मित ने बढ़ाया भारत का मान, दुनिया कर रही सराहना'

प्रधानमंत्री मोदी आगे कहा, "स्मित की इस उपलब्धि पर हमें गर्व है। आज मैंने उनके पिता भूपेंद्र, उनकी मां गीता और उनकी पत्नी सोनल से भी बात की। अभी उनका इलाज चल रहा है। आज पूरी दुनिया को उन पर गर्व है। मैं देशवासियों से अपील करता हूं कि वे स्मित की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें और स्मित को सलाम करें, जिन्होंने भारत का मान बढ़ाया है।"

पीएम मोदी ने क्या कहा था?

इससे पहले कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी को लेकर पीएम मोदी ने आज गुरुवार सुबह भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'कैप्टन स्मित मछार एक हीरो हैं। बेहद खतरनाक हालात और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त हिम्मत और अटूट संकल्प दिखाया।' 

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, 'उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई। भारत को कैप्टन मछार पर गर्व है। हम उनके जल्द ठीक होने, नई ताकत पाने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।'

नेतन्याहू ने क्या कहा?

नेतन्याहू ने कहा, "हमले का शिकार हुए पायलट कैप्टन स्मित मच्छर ने घायल होने के बावजूद जवाबी कार्रवाई की और 9/11 जैसी बड़ी तबाही होने से बचा लिया।" इसके अलावा, एक्स पर एक पोस्ट में नेतन्याहू ने कहा, "भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम।"

यह भी पढ़ें: 'सिर और हाथ लगभग कट गए थे...', फ्लाईदुबई फ्लाइट में इजरायली डेंटिस्ट ने बचाई स्मित मछार की जान