Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण... पीएम मोदी ने देशवासियों से की तीन बुराइयों से लड़ने की अपील

    By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
    Updated: Tue, 15 Aug 2023 09:22 AM (GMT+05:30)

    Independence Day of India पीएम मोदी ने देशवासियों से तीन बुराइयों से लड़ने की अपील की है। ये तीन बुराइयां हैं- भ्रष्टाचार परिवारवाद और तुष्टीकरण। पीएम ...और पढ़ें

    पीएम मोदी ने की तीन बुराइयों से लड़ने की अपील
    पीएम मोदी ने की तीन बुराइयों से लड़ने की अपील

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। पीएम ने लालकिले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया। मोदी ने तीन बुराइयों के खिलाफ लड़ने का जिक्र किया। मोदी ने देशवासियों से तीन बुराइयों- भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण के खिलाफ लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि ये ऐसी चीजें हैं, जो हमारे देश के लोगों की आकांक्षाओं पर सवालिया निशान खड़े करती हैं।

    मोदी ने कहा, 'हमें भ्रष्टाचार की लड़ाई को आगे बढ़ाना है। भ्रष्टाचार और परिवारवाद ने देश को जकड़कर रखा है। इससे देश का दुर्भाग्य हुआ है। आज देश में ऐसी विकृति आई है। परिवारवादी पार्टियां का जीवन मंत्र ही यही है कि उनका राजनीतिक दल परिवार का, परिवार के द्वारा और परिवार के लिए है। ये सामर्थ्य को स्वीकार नहीं करते हैं।'

    आज परिवारवाद और तुष्टीकरण ने हमारे देश को बर्बाद कर दिया है। किसी राजनीतिक दल का प्रभारी केवल एक ही परिवार कैसे हो सकता है? उनके लिए उनका जीवन मंत्र है- परिवार की पार्टी, परिवार द्वारा और परिवार के लिए।

    विकसित भारत होगा देश

    पीएम मोदी ने कहा कि मेरा दृढ़ विश्वास है कि 2047 में जब देश आजादी के 100 वर्ष मनाएगा तो देश एक विकसित भारत होगा। मैं यह बात अपने देश की क्षमता और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर कहता हूं, लेकिन समय की मांग तीन बुराइयों से लड़ने की है - भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण।

    अगले साल देश की उपलब्धियों और विकास को रखूंगा

    पीएम ने कहा कि 2019 में प्रदर्शन के आधार पर आपने मुझे एक बार फिर आशीर्वाद दिया। अगले पांच साल अभूतपूर्व विकास के हैं। 2047 के सपने को साकार करने का सबसे बड़ा स्वर्णिम क्षण आने वाले पांच साल हैं। अगली बार 15 अगस्त को इसी लाल किले से देश की उपलब्धियों और विकास को आपके सामने रखूंगा।

    खबरें और भी