Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की फोन पर बात, बंधकों की तत्काल रिहाई, युद्ध विराम सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

    Updated: Fri, 16 Aug 2024 06:30 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने समकक्ष इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की । पीएम मोदी ने इस दौरान सभी बंधकों की तत ...और पढ़ें

    पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू। फाइल फोटो।
    पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू। फाइल फोटो।

    HighLights

    1. पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति पर हुई चर्चा
    2. निरंतर मानवीय सहायता की आवश्यकता पर जोर

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने समकक्ष इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुद ही इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पीएम नेतन्याहू के साथ बातचीत के दौरान पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा हुई। 

    बंधकों की तत्काल रिहाई पर जोर

    पीएम मोदी ने इस दौरान सभी बंधकों की तत्काल रिहाई, युद्ध विराम और निरंतर मानवीय सहायता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पीएम नेतन्याहू से बात के दौरान पश्चिम एशिया में स्थिति को कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

    भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नेतन्याहू के फोन कॉल और हार्दिक शुभकामनाओं की सराहना करता हूं। हमने पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और सभी बंधकों की तत्काल रिहाई, युद्ध विराम और निरंतर मानवीय सहायता की आवश्यकता के लिए अपना आह्वान दोहराया।

    यह भी पढ़ेंः

    Bangladesh Issue: पहली बार मुहम्मद यूनुस से पीएम मोदी ने फोन पर की बात, हिंदुओं की सुरक्षा का मिला आश्वासन

    खबरें और भी