Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मिजोरम में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, 34 करोड़ से अधिक की हेरोइन की खेप बरामद; आपोरी गिरफ्तार

    By AgencyEdited By: Amit Singh
    Updated: Sat, 15 Oct 2022 06:31 AM (IST)

    मिजोरम पुलिस को मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने शुक्रवार को छह किलो से अधिक हेरोइन जब्त की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी क ...और पढ़ें

    34 करोड़ से अधिक की हेरोइन की खेप बरामद
    34 करोड़ से अधिक की हेरोइन की खेप बरामद

    आइजल, एएनआइ: मिजोरम पुलिस को मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शुक्रवार को छह किलो से अधिक हेरोइन जब्त की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 34.18 करोड़ रुपये है। खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक टैक्सी को रोका। जांच करने पर हेरोइन मिली। हेरोइन को 500 साबुनदानियों में रखा गया था।

    यह भी पढ़े: Punjab: पुलिस की लापरवाही से बढ़ी नशा तस्करी, स्मगलर सप्लाई का ट्रेंड बदल फैला रहे मकड़जाल

    हेरोइन की सबसे बड़ी खेप बरामद

    पुलिस ने कहा कि राज्य के इतिहास में यह हेरोइन की सबसे बड़ी जब्ती है। वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। इससे पहले दो अक्टूबर को मिजोरम के विशेष नारकोटिक्स पुलिस स्टेशन की टीम ने 1.24 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 248.36 ग्राम हेरोइन जब्त की थी। म्यांमार के एक नागरिक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

    मई 2021 से अब तक 900 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि मई 2021 से राज्य में 900 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। 6,800 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, असम को ड्रग-मुक्त राज्य बनाने के लिए असम सरकार अपनी लड़ाई जारी रखे हुए है।

    यह भी पढ़े: अब हवाई जहाज से भी नशीली दवाओं की तस्करी करने लगे तस्कर, श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर छापा                                                                                                                                                      

    खबरें और भी