विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तमिलनाडु के पोलाची में खड़ी लॉरी से टकराई कार, 3 महिलाओं सहित 5 लोगों की मौत

Published: Sun, 02 Aug 2026 07:48 PM (IST)

तमिलनाडु के कोयंबटूर में पोलाची-उडुमलाई नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार खड़ी लॉरी से टकरा गई। इस भीषण हादसे ...और पढ़ें

पोलाची सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत। (एएनआई)

पोलाची सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत। (एएनआई)

HighLights

  1. कोयंबटूर में पोलाची-उडुमलाई हाईवे पर भीषण सड़क हादसा।

  2. तेज रफ्तार कार खड़ी लॉरी से टकराई, पांच की मौत।

  3. मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल, जांच जारी।

डिजिटल डेस्क, कोयंबटूर। तमिलनाडु के कोयंबटूर में नल्लामपल्ली के पास पोलाची-उडुमलाई नेशनल हाईवे पर एक कार खड़ी लॉरी के पिछले हिस्से से टकरा गई, जिससे उसमें सवार तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा रविवार दोपहर को हुआ जब कर उडुमलाई से पोलाची की ओर जा रही थी।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लॉरी हाईवे के किनारे खड़ी थी और कर्मचारी सड़क के किनारे लगे पौधे में पानी डाल रहे थे। पुलिस ने बताया कि कार जो कथित तौर पर तेज रफ्तार में थी, लॉरी के पिछले हिस्से से टकरा गई।

हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया और उसमें सवार पांच लोग बुरी तरह क्षतिग्रस्त गाड़ी के अंदर ही फंस गए। कार सवार तीन महिलाओं और दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई।

Car Accident ANI

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और इमरजेंसी सेवाओं को सूचना दी। बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त गाड़ी से पीड़ितों को बाहर निकाला और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और टक्कर की सही वजहों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।