Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pongal 2024: केंद्रीय राज्यमंत्री एल मुरुगन के घर पहुंचे PM मोदी, पोंगल उत्सव में लिया हिस्सा

    By Agency Edited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sun, 14 Jan 2024 12:06 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में राज्य मंत्री एल मुरुगन के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने पोंगल (Pongal) समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर पुडु ...और पढ़ें

    केंद्रीय राज्यमंत्री एल मुरुगन के घर पहुंचे PM मोदी (Image: ANI)
    केंद्रीय राज्यमंत्री एल मुरुगन के घर पहुंचे PM मोदी (Image: ANI)

    एएनआई, नई दिल्ली। Pongal 2024: पोंगल उत्सव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में राज्य मंत्री एल मुरुगन के आवास पर पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने पोंगल उत्सव के विधि-विधानों में हिस्सा लिया। पीएम मोदी के अलावा पुडुचेरी की उपराज्यपाल और तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन भी मुरुगन के आवास में मौजूद रहे।

    इससे पहले, पीएम मोदी ने देशवासियों को मकर संक्रांति और माघ बिहू उत्सव की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, 'देश ने कल लोहड़ी का त्योहार मनाया। कुछ लोग आज मकर संक्रांति मना रहे हैं और कुछ लोग कल मनाएंगे, माघ बिहू भी आ रहा है, मैं देशवासियों को इन त्योहारों की शुभकामनाएं देता हूं।'

    कौन हैं एल मुरुगन?

    पिछले साल भी, प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में अपने कैबिनेट सहयोगी मुरुगन के घर पर तमिल नव वर्ष पुथंडु मनाया था। बता दें कि मुरुगन, पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में सूचना और प्रसारण और मत्स्य पालन राज्य मंत्री हैं।तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में राज्यसभा सदस्य मुरुगन के नीलगिरि से चुनाव लड़ने की संभावना है। 

    यह भी पढे़ं: 'DMK ने बिहारियों के साथ किया दुर्व्यवहार, क्या राहुल दिला पाएंगे न्याय', पूनावाला ने कांग्रेस पर कसा तंज

    यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Nyay Yatra Live: थोबल से शुरू हुई राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', मल्लिकार्जुन खरगे ने दिखाई हरी झंडी

    खबरें और भी