यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Report: दो साल से चल रही थी इजरायल पर हमास के हमले की तैयारी, पांच से कम लोगों को थी इसकी जानकारी
इजरायल पर हमास के हमले की तैयारी दो साल से चल रही थी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हमास के शीर्ष अधिकारी अली बराका ने गुरुवार को कहा कि पिछले हफ्ते इजरा ...और पढ़ें

HighLights
- हमास हमले को लेकर नया खुलासा।
- दो साल से चल रही थी हमले की तैयारी।
- हमास हमले की तैयारी को रखा गया गुप्त।
आईएएनएस, नई दिल्ली। इजरायल पर हमास के हमले की तैयारी दो साल से चल रही थी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हमास के शीर्ष अधिकारी अली बराका ने गुरुवार को कहा कि पिछले हफ्ते इजरायल पर हमले से पहले हमास के पांच से भी कम नेताओं को इस बारे में पता था।
हमास हमले को लेकर खुलासा
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, बराका ने एक अरब समाचार चैनल के साथ इंटरव्यू में पिछले कुछ वर्षों से हमास ने गाजा में शासन करने पर ध्यान केंद्रित करने का दावा करके दुनिया के सामने अपनी अलग छवि पेश की। यह छवि इजरायल पर बड़े हमले की तैयारी गुप्त रूप से करने की हमास की रणनीति की हिस्सा थी।
(2).jpg)
बड़े हमले की तैयारी कर रहा था हमास
बराका ने स्वीकारा, हमने उन्हें यह सोचने पर मजबूर किया कि हमास गाजा पर शासन करने में व्यस्त है, लेकिन गुप्त तरीके से बड़े हमले की तैयारी चल रही थी। उन्होंने कहा कि हम इस हमले की तैयारी दो साल से कर रहे थे।बराका की टिप्पणियों में स्पष्ट होता है कि हमास फलस्तीन के लोगों को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहा है।
इजरायली हमले के बाद हमास ने नागरिकों को क्या कहा?
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार जब इजरायल ने जवाबी हमले शुरू किए तो हमास ने कथित तौर पर नागरिकों को संदेश भेजकर उन्हें अपनी जगह पर रहने के लिए कहा, जबकि इजरायल सरकार ने हमले शुरू होने से पहले गाजा में नागरिकों को बाहर निकलने के लिए बार-बार संदेश भेजे।