Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा Budget Session, सरकार ने बताया किस दिन पेश होगा बजट

    Updated: Sat, 06 Jul 2024 04:40 PM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को भारत सरकार की सिफारिश पर बजट सत्र 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को 22 जुलाई से 12 अगस्त तक बुलाने के प्रस्ताव ...और पढ़ें

    संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। (फाइल फोटो)
    संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर इसकी जानकारी दी है

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को भारत सरकार की सिफारिश पर बजट सत्र, 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को 22 जुलाई से 12 अगस्त तक बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय बजट, 2024-25 23 जुलाई को लोकसभा में पेश किया जाएगा।

    वहीं, संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है।

    इस बार ऐतिहासिक होगा बजट

    बता दें कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा। इस बजट से देश के सभी वर्गों की कई उम्मीदें जुड़ी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी कह चुकी हैं कि यह बजट कई मामलों में ऐतिहासिक होगा। राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि प्रमुख सामाजिक और आर्थिक निर्णय बजट का मुख्य आकर्षण होंगे।

    अप्रैल-जून में हुए लोकसभा चुनावों की वजह से इस साल अंतरिम बजट फरवरी में पेश किया गया था।

    ये भी पढ़ें: Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में टैंकर से जा भिड़ी कार, चार लोगों की मौत से कोहराम