विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केरलम, तमिलनाडु समेत 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल, किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी यहां पढ़ें

Published: Mon, 12 Oct 2026 09:25 PM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2026 02:12 AM (IST)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। इसमें सिक्किम, केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, कर्नाटक और उत्तराखंड शामिल हैं।

तमिलनाडु से ओडिशा तक 6 राज्यों में बदले राज्यपाल।

तमिलनाडु से ओडिशा तक 6 राज्यों में बदले राज्यपाल।

HighLights

  1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 6 राज्यों में राज्यपाल नियुक्त किए।

  2. ओम प्रकाश माथुर केरल, राजेंद्र अर्लेकर तमिलनाडु के राज्यपाल।

  3. ओडिशा, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम को भी नए राज्यपाल मिले।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 6 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है। इनमें से सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, वहीं केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम नया का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

क्र.सं. नाम पूर्व पद नई नियुक्ति
1 ओम प्रकाश माथुर राज्यपाल, सिक्किम राज्यपाल, केरल
2 राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर राज्यपाल, केरल राज्यपाल, तमिलनाडु
3 ब्रज मोहन राम - राज्यपाल, ओडिशा
4 डॉ. सुधा यादव - राज्यपाल, कर्नाटक
5 डॉ. ढाल सिंह बिसेन - राज्यपाल, उत्तराखंड
6 दुष्यंत गौतम - राज्यपाल, सिक्किम

 WhatsApp Image 2026-10-12 at 23.05.21

 

 

 

दुष्यंत गौतम बने सिक्किम के नए राज्यपाल

दुष्यंत गौतम भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी के संगठनात्मक एवं राजनीतिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। वह राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति के बाद भाजपा सिक्किम ने उनका स्वागत करते हुए नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा सिक्किम के अध्यक्ष डीआर थापा सोमवार शाम नवनियुक्त राज्यपाल से मुलाकात करने लोकभवन पहुंचे।

भाजपा सिक्किम ने उम्मीद जताई कि दुष्यंत गौतम के मार्गदर्शन में राज्य में शांति, प्रगति और विकास को और गति मिलेगी। पार्टी ने कहा कि राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल सिक्किम के विकास और जनता की आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने में सहायक होगा।

WhatsApp Image 2026-10-12 at 21.58.26

ओम प्रकाश माथुर केरल के राज्यपाल नियुक्त

इस बीच, भाजपा सिक्किम ने ओम प्रकाश माथुर के कार्यकाल के दौरान उनके मार्गदर्शन और सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया। पार्टी ने उनके नेतृत्व तथा राज्य की जनता के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि सिक्किम में उनके योगदान को सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

भाजपा सिक्किम की मीडिया सेल की ओर से जारी बयान में दोनों नेताओं को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। पार्टी ने ओम प्रकाश माथुर के केरल के राज्यपाल के रूप में नए कार्यकाल की सफलता की कामना की और दुष्यंत गौतम के सिक्किम के राज्यपाल के रूप में सफल कार्यकाल की उम्मीद जताई।