यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Independence Day 2023: राष्ट्रपति मुर्मु 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को करेंगी संबोधित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति भवन ने रविवार को एक बयान में कहा ...और पढ़ें

HighLights
- दूरदर्शन के सभी चैनलों पर सुन सकेंगे राष्ट्रपति का संबोधन
- हिंदी और अंग्रेजी भाषा में प्रसारित होगा संबोधन
नई दिल्ली, पीटीआई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को राष्ट्र को संबोधित करेंगी।
दूरदर्शन पर प्रसारित होगा संबोधन
राष्ट्रपति भवन ने रविवार को एक बयान में कहा कि यह संबोधन आकाशवाणी के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर शाम सात बजे से प्रसारित किया जाएगा और दूरदर्शन के सभी चैनल पर हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा।
बयान में कहा गया,
दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात साढ़े नौ बजे संबोधन के क्षेत्रीय भाषा संस्करण को प्रसारित करेगा।