'AK-47, आंसू गैस और पैलेट गन का इस्तेमाल क्यों?', प्रियंका गांधी ने नीट प्रोटेस्ट पर केंद्र सरकार से पूछे सवाल
प्रियंका गांधी ने लोकसभा में NEET पेपर लीक पर दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन और आंसू गैस के इस्तेमाल पर सरकार से सवाल किए। ...और पढ़ें
HighLights
प्रियंका गांधी ने नीट प्रोटेस्ट में बल प्रयोग पर सवाल उठाए।
छात्रों पर पैलेट गन, आंसू गैस के इस्तेमाल पर जवाब मांगा।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भी निशाना साधा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली में हुए प्रदर्शन पर चर्चा चल रही है। सदन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेत प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार से सवाल पूछे।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने संसद में सवाल उठाया कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर पैलेट गन और आंसू गैस के इस्तेमाल पर कौन जवाब देगा।
प्रियंका गांधी ने NEET पेपर लीक पर सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान कहा, 'उन छात्रों पर आंसू गैस छोड़ने, उन पर लाठियां बरसाने या उनके खिलाफ वॉटर कैनन का इस्तेमाल करने की क्या जरूरत थी?'
प्रियंका गांधी ने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा, 'उन युवा महिलाओं को अपमानित करने, उनके कपड़े फाड़ने और बेरहमी से पिटवाने की क्या जरूरत थी? देश के युवाओं के खिलाफ पैलेट गन और AK-47 का इस्तेमाल करने की क्या जरूरत थी? क्या वे आतंकवादी थे?'
कांग्रेस नेता ने आगे कहा, 'क्या गृह मंत्री इसका जवाब देंगे? पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया? अध्यक्ष महोदय, मैं आपके माध्यम से पूछना चाहती हूं कि आदेश किसने दिया? क्या प्रधानमंत्री ने आदेश दिया या गृह मंत्री ने? क्या वे जवाब देंगे? सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही नहीं, बल्कि पूरा देश यह सवाल पूछ रहा है।'
प्रियंका गांधी ने सरकार से पूछे सवाल
प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरते हुए कहा, 'इस देश के माता-पिता पूछ रहे हैं, छात्र पूछ रहे हैं, शिक्षक पूछ रहे हैं, आज पूरा देश यह सवाल पूछ रहा है और इस सवाल का जवाब देना आपकी जिम्मेदारी है।'
खबरें और भी
कांग्रेस नेता ने आगे कहा, 'आप इस देश के युवाओं से क्यों डरते हैं? आप इस देश की सशक्त आवाज से क्यों डरते हैं और आपको उस आवाज को दबाने का अधिकार किसने दिया?'
प्रियंका गांधी ने कहा, 'हाल के दिनों में हजारों बच्चे सड़कों पर उतरे। उन्होंने गांधीजी द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलते हुए अपने दिलों में अहिंसा और सच्चाई को रखकर, शांतिपूर्ण ढंग से विरोध करते हुए गाते-मुस्कुराते हुए अपना दर्द जाहिर किया।'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर साधा निशाना
प्रियंका गांधी ने संसद में धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत को लेकर भी सवाल उठाए। कांग्रेस नेता ने कहा, 'परसों शिक्षा मंत्री ने शर्मनाक हालात में इस्तीफा दिया और कल, ठीक यहीं मकर द्वार पर सत्ताधारी पार्टी के सांसद जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।'
प्रियंका गांधी ने कहा, 'वे जीत के नारे लगा रहे थे। संसद में उनका स्वागत ऐसे किया गया जैसे कोई सुपरस्टार आया हो।'
यह भी पढ़ें- 'मोदी जी क्लॉक्ड इट', लोकसभा में दिखा बांसुरी स्वराज का Gen-Z अंदाज; एंटी-पेपर लीक बिल पर की PM की तारीफ