विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाइगर श्रॉफ केस में 'पल्सर 220' बनी बड़ा सुराग, मालिकाना हक की हो रही जांच

Published: Mon, 19 Oct 2026 10:08 PM (IST)

मुंबई पुलिस टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामले में तेजी से जांच कर रही है, जिसमें इस्तेमाल की गई पल्सर 220 मोटरसाइकिल एक अहम सुराग बन गई है।

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामले में पल्सर 220 बाइक बनी बड़ा सुराग

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामले में पल्सर 220 बाइक बनी बड़ा सुराग

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हाल ही में हुई गोलीबारी के मामले में मुंबई पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। पुलिस उस पल्सर 220 मोटरसाइकिल की भी बारीकी से जांच कर रही है, जिसके इस्तेमाल इस वारदात में किया गया था।

शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि यह बाइक 11 सितंबर को खरीदी गई थी और वारदात के एक दिन बाद अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास लावारिस हालत में मिली थी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस गाड़ी को विशेष तौर पर हमले और रेकी के लिए खरीदा गया था।

बाइक के मालिकाना हक की जांच

पुलिस के अनुसार, फायरिंग से पहले इस बाइक के कई बार लेन-देन हुई हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह बाइक पहले जोगेश्वरी ने एक व्यक्ति के पास थी, जिसने इसे दूसरे और फिर तीसरे व्यक्ति को बेचा था।

आरोपियों ने वारदात से कुछ हफ्ते पहले इसी तीसरे व्यक्ति से बाइक खरादी थी। हालांकि, भुगतान पूरा होने के बावजूद तीसरे व्यक्ति ने वाहन के मालिकाना हक के दस्तावेज खरीदों के नाम पर ट्रांसफर नहीं किए थे, यह कागजी कार्रवाई नवरात्रि के बाद पूरी होनी थी। पुलिस इस चेन की गहराई से पड़ताल कर रही है।

सभी आरोपी बालिग

सोमवार को आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस उपायुक्त (DCP) राज तिलक रौशन ने उन शुरुआती मीडिया खबरों को खारिज कर दिया जिनमें एक आरोपी के नाबालिग होने का दावा किया गया था।

डीसीपी ने स्पष्ट किया कि सभी तीन आरोपी बालिग हैं। इनकी पहचान बिहार के बेगूसराय निवासी ऋतिक (उर्फ रोशन, जो बाइक चला रहा था), हरियाणा के सोनीपत निवासी रेहान और फूल सिंह के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच है।

अनिल पंडित और सलमान खान कनेक्शन

इसी बीच, सोशल मीडिया पर पानीपत के 32 वर्षीय गैंगस्टर अनिल पंडित से जुड़ी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग तेजी से वायरल हो रही है। इस ऑडियो में दावा किया गया है कि टाइगर श्रॉफ को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि उन्होंने सलमान खान के साथ काम न करने की चेतावनियों को नजरअंदाज किया था।

यह धमकी 1998 के काले हिरण शिकार मामले से जुड़ी है, जिसमें बिश्नोई समुदाय की भावनाओं का हवाला देते हुए सलमान खान से माफी मांगने की मांग की गई है। ऑडियो में चेतावनी दी गई है कि माफी न मांगने पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सलमान के अन्य साथियों को भी निशाना बनाया जा सकता है।

हालांकि, इस ऑडियो और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें- 'पहले से धमकी का कोई रिकॉर्ड नहीं, सभी आरोपी बालिग'; टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस का खुलासा

यह भी पढ़ें- 10 दिनों तक टाइगर श्रॉफ पर रखी नजर, घर और जिम की रेकी की... फुटबॉल मैदान से निकलते ही बरसाई गोलियां