विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rahul Ganghi in Kerala: 'केंद्र में आने पर राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना देशभर में करेंगे लागू', केरल में बोले राहुल गांधी

By Jeet KumarEdited By: Jeet Kumar
Published: Fri, 01 Dec 2023 06:47 AM (GMT+05:30)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान की चिरंजीवी स्वस्थ्य बीमा योजना देश के लिए आदर्श है। योजना में ...और पढ़ें

राहुल गांधी बोले- केंद्र में आने पर राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना देशभर में करेंगे लागू
राहुल गांधी बोले- केंद्र में आने पर राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना देशभर में करेंगे लागू

 पीटीआई, वायनाड। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीफ की और वादा किया यदि 2024 में केंद्र की सत्ता में आए तो इस प्रकार की योजना पूरे देश में लागू की जाएगी। राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की है।

राजस्थान चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं ने योजना की तारीफ करते हुए इसे देशभर में लागू करने की वकालत की थी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार को वायनाड के सुल्तान बथेरी स्थित निजी अस्पताल के नये ब्लाक का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

राजस्थान की चिरंजीवी स्वस्थ्य बीमा योजना देश के लिए आदर्श

उन्होंने कहा कि राजस्थान की चिरंजीवी स्वस्थ्य बीमा योजना देश के लिए आदर्श है। योजना में चिकित्सा कवरेज 50 लाख रुपये किए जाने से देश के मध्यम वर्ग और गरीबों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आम तौर पर पैसों की कमी के कारण गरीब लोग अच्छे अस्पतालों में इलाज नहीं करा पाते हैं। ऐसे में राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के पुनर्मूल्यांकन जरूरी है। केंद्र सरकार को गरीब लोगों को बुनियादी गारंटी के रूप में सस्ती स्वास्थ्य सेवा मुहैया करानी चाहिए।

यह भी पढ़ें- जोशीमठ के लिए 1658 करोड़ की पुनर्निर्माण योजना को मंजूरी, होगा पुनर्निर्माण; ये है पूरा प्लान

वायनाड मेडिकल कालेज की एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

वायनाड सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को केरल के कलपेट्टा में वायनाड मेडिकल कालेज की एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार परियोजना की समीक्षा बैठक में भी भाग लिया। कांग्रेस नेता बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।