'राहुल गांधी देश को गुमराह कर गृह युद्ध भड़काना चाहते हैं', निशिकांत दुबे का तीखा हमला
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि 1983 में असम में हुए नेल्ली नरसंहार को रोका जा सकता था। इसमें लगभग 5,000 बांग्लादेशी मुसलमान मारे गए थे।

राहुल गांधी देश को गृह युद्ध भड़काना चाहते हैं : निशिकांत दुबे (फाइल फोटो)
HighLights
निशिकांत बोले देश को गुमराह कर इतिहास को दोहराना चाहते हैं राहुल गांधी
बोले इंदिरा गांधी ने मुस्लिम तुष्टीकरण के नाम पर जबरदस्ती 1983 में चुनाव कराए
आईएएनएस, नई दिल्ली। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि 1983 में असम में हुए नेल्ली नरसंहार को रोका जा सकता था। इसमें लगभग 5,000 बांग्लादेशी मुसलमान मारे गए थे।
उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी चुनाव आयोग के खिलाफ देश को गुमराह कर इतिहास को दोहराना चाहते हैं और गृह युद्ध भड़काना चाहते हैं।
शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में दुबे ने कहा कि 1983 में असम में नेल्ली नरसंहार हुआ था, जिसमें एक ही रात में लगभग 5,000 बांग्लादेशी मुसलमान मारे गए थे, हजारों घायल हुए थे। इनके शव कभी नहीं मिल पाए।
इसका कारण यह था कि तत्कालीन मुख्य चुनाव आयुक्त लगातार कह रहे थे कि एसआईआर के बिना असम में लोकसभा और विधानसभा चुनाव नहीं कराए जा सकते।
आगे बोले कि भारत के चुनाव में भारतीय मतदाता ही मतदान करेंगे, बांग्लादेशी या पाकिस्तानी मतदाता नहीं। लेकिन इंदिरा गांधी ने मुस्लिम तुष्टीकरण के नाम पर जबरदस्ती 1983 में चुनाव कराए और नतीजा दंगे के रूप में सामने आया। असम सालों तक जलता रहा।
