विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Railway Bonus: दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की चांदी, 78 दिनों का मिलेगा बोनस; सरकार का एलान

Published: Thu, 03 Oct 2024 08:54 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2024 09:17 PM (IST)

Railway Bonus News केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को 11.72 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के बोनस के ...और पढ़ें

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिनों का बोनस। (File Photo)
दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिनों का बोनस। (File Photo)

एजेंसी, नई दिल्ली। दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा एलान किया है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में रेल कर्मियों को 78 दिन का बोनस देने की घोषणा की गई है। रेलवे कर्मचारियों को बोनस का भुगतान दशहरा और दिवाली पूजा की छुट्टियों से पहले किया जाएगा। कैबिनेट के इस फैसले के बाद करीब 12 लाख रेलवे कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।

रेलवे कर्मचारियों को तोहफा

रेलवे कर्मचारियों को आने वाले त्योहारों के पहले 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा। इसपर कुल दो हजार 28 करोड़ रुपये खर्च होंगा। इसका फायदा 11 लाख 72 हजार 240 कर्मचारियों को मिलेगा। केंद्र सरकार ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया।

अधिकतम 17951 रुपये मिलेंगे

बैठक के बाद फैसलों की जानकारी देते हुए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे में अभी 13 लाख से अधिक कर्मचारी हैं। इनमें लगभग एक लाख 59 हजार कर्मचारियों ने पिछले वित्त वर्ष में ज्वाइन किया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पात्र कर्मचारी को 78 दिनों के लिए अधिकतम 17,951 रुपये मिलेंगे।

किसे मिलेगा फायदा?

बोनस के पैसे रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न श्रेणियों जैसे ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, तकनीशियन, तकनीशियन हेल्पर, ग्रुप सी स्टाफ, प्वाइंट्स मैन, मिनिस्टि्रयल स्टाफ एवं अन्य को भुगतान किए जाएंगे।

यह पात्र कर्मचारियों को प्रदर्शन में सुधार की दिशा में प्रेरित करने के लिए प्रत्येक वर्ष दुर्गा पूजा की छुट्टियों से पहले प्रोत्साहन के रूप दिया जाता है। वर्ष 2023-2024 में रेलवे का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।