यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ahmedabad Plane Crash: शादी के बाद पहली बार पति के पास लंदन जा रही थी खुशबू, भावुक वीडियो आया सामने
अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में क्रू सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे जिनमें से कुछ ही ...और पढ़ें

HighLights
- प्लेन में सवार से 242 लोग
- हादसे में केवल एक जिंदा बचा
- अचानक क्रैश हो गया विमान
जेएनएन, बालोतरा (राजस्थान)। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में राजस्थान की बालोतरा जिले के एक परिवार की चिंताएं भी बढ़ गई है क्योंकि इस विमान में उनकी बेटी खुशबु भी यात्रा कर रही थी। इस हादसे के बाद परिजन खुशबू की जानकारी के लिए गुजरात में सम्पर्क कर रहे है। बताया जा रहा है की खुशबू की इसी साल शादी हुई थी और शादी के बाद पहली बार अपने पति से मिलने लंदन जा रही थी।
अहमदाबाद के लिए रवाना हुई थी
दरसअल बालोतरा जिले अराबा गाँव निवासी मदनसिंह राजपुरोहित की पुत्री खुशबू कंवर की 18 जनवरी को शादी हुई थी। खुशबू के पति विपुल सिंह राजपुरोहित लंदन में चिकित्सक है। ऐसे में खुशबू शादी के बाद पहली बार लंदन जा रही थी। इससे पहले वह अपने ससुराल में रही थी। खुशबू का वीजा के कागजात पूरा होने पर वह अपने पति के पास लंदन जाने के लिए बुधवार को गांव से अहमदाबाद के लिए रवाना हुई थी।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद से परिजन सहित गांव के लोग भी सदमे में है। जानकारी के मुताबिक खुशुब पुत्री मदनसिंह राजपुरोहित निवासी अराबा की इसी साल शादी हुई है। कल खुशबू गांव से पिता मदनसिंह और चचेरे भाई के साथ अहमदाबाद गुजरात के
परिवार के सदस्यों से गले मिलते हुए भावुक
घर की महिलाओं ने उन्हें पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विदा किया। खुशबू अपने पिता और भाई के साथ कार में बैठकर अहमदाबाद एयरपोर्ट के लिए रवाना हुईं। वीडियो में वह परिवार के सदस्यों से गले मिलते हुए भावुक नजर आ रही हैं।
खबरें और भी
दूसरे वीडियो में खुशबू एयरपोर्ट में जाती हुई नजर आ रही है इसके अलावा खुशबू के पिता मदनसिंह ने आज अपने व्हाट्सएप स्टेट्स पर खुशबु के साथ फोटु लगाया है। जिस पर उन्होंने अपनी बेटी को आशीर्वाद देते खुशबु बेटा Going To Landan लिखा है।
अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट में राजस्थान की बालोतरा जिले की खुशबू भी यात्रा कर रही थी। खुशबू की इसी साल शादी हुई थी और शादी के बाद पहली बार अपने पति से मिलने लंदन जा रही थी।
वीडियो में वह परिवार के सदस्यों से गले मिलते हुए भावुक नजर आ रही हैं।#AhmedabadPlaneCrash pic.twitter.com/fqrrnhP1Ot
— Swaraj Srivastava (@SwarajAjad) June 12, 2025
बिल्डिंग से टकरा गया विमान
- बता दें कि एअर इंडिया का विमान बिना स्टॉपओवर के लंदन जा रहा था, इसलिए उसमें पर्याप्त ईधन भरा गया था। प्लेन ने जैसे ही टेक ऑफ किया, वह लगभग 850 फीट की ऊंचाई तक पहुंचने के बाद अचानक नीचे आने लगा।
- कुछ ही सेकेंड में प्लेन एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग से जा टकराया और जोरदार धमाका हो गया। आसमान में दूर से ही आग का गुबार देखा गया। अनुमान जताया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ा: 'हादसे से थोड़ी देर पहले ही प्लेन से उतर गया था', अहमदाबाद विमान हादसे के बाद शख्स का चौंकाने वाला दावा