Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'भारत के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण क्षण था G20 का सफल आयोजन', I.N.D.I.A गठबंधन पर भी बरसे राजीव चंद्रशेखर

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 05:29 PM (IST)

    भारत की अध्यक्षता में आयोजित हुए जी-20 शिखर सम्मेलन का समापन हो गया है। दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन पर दुनियाभर के नेताओं ने भारत की सरा ...और पढ़ें

    I.N.D.I.A गठबंधन पर बरसे केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर (फाइल फोटो)
    I.N.D.I.A गठबंधन पर बरसे केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने G20 के सफल आयोजन को बताया ऐतिहासिक क्षण।
    2. राजीव चंद्रशेखर ने कहा- 'हिटलर की भाषा बोल रहे हैं उदयनिधि स्टालिन'

    नई दिल्ली, एजेंसी। भारत की अध्यक्षता में आयोजित हुए जी-20 शिखर सम्मेलन का समापन हो गया है। दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन पर दुनियाभर के नेताओं ने भारत की सराहना की। इस बीच केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने जी-20 शिखर सम्मेलन को भारत के इतिहास के लिए सबसे बड़ा क्षण बताया।

    'भारत के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण क्षण था G20 का सफल आयोजन'

    केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने जी20 सम्मेलन के सफल आयोजन पर कहा कि यह आजाद भारत के इतिहास में सबसे बड़े क्षणों में से एक था। भारत द्वारा जी-20 की अध्यक्षता करना सबसे प्रभावशाली था। दूसरे देशों की तुलना में भारत द्वारा की जी-20 की अध्यक्षता सबसे प्रभावशाली रही है। उन्होंने कहा कि आज हर एक भारतीय को इस पर गर्व है कि भारत एक देश के रूप में वैश्विक मंच पर कहां तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि हर भारतीय जानता है कि पीएम मोदी का क्या कद है।

    यह भी पढ़ें- ADR Report: देश के 763 सांसदों के पास करीब 30 हजार करोड़ की संपत्ति, सबसे अमीर हैं इस राज्य के सांसद

    गठबंधन I.N.D.I.A पर साधा निशाना

    इसी के साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'I.N.D.I.A गठबंधन के नए नाम वाले इस यूपीए गठबंधन के पीछे की सच्चाई आज एक DMK नेता के मुंह पर आ ही गई। उन्होंने उदयनिधि स्टालिन के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उनका मकसद भारत से एक संपूर्ण आस्था को खत्म करना है।

    खबरें और भी

    'हिटलर की भाषा बोल रहे हैं उदयनिधि स्टालिन'

    राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि जिस भाषा का इस्तेमाल हिटलर ने किया था, वो भी वहीं भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। हम अब विपक्षी गठबंधन के वास्तविक मकसद को साफ देख रहे हैं। ये लोग पीएम की नफरत में एकजुट हुए हैं, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रखेगी।

    यह भी पढ़ें- Kerala: यूडीएफ ने विजयन सरकार की एआई कैमरा परियोजना पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, इसे बताया बड़ा घोटाला