यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
New Chief Election Commissioner: राजीव कुमार ने 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में संभाला कार्यभार, सुशील चंद्रा की ली जगह
New Chief Election Commissioner केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने पिछले दिनों ही राजीव कुमार को मुख्य चुनाव आयोग के रूप में नियुक्त करने की घोषणा ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एएनआइ। राजीव कुमार ने आज देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। वे देश के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर कार्य करेंगे। बता दें कि केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने पिछले दिनों ही राजीव कुमार को मुख्य चुनाव आयोग के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की थी। इसी के साथ राजीव कुमार ने सुशील चंद्रा की जगह ले ली है जिन्होंने पिछले पांच विधानसभा चुनाव समेत कई चुनाव संपन्न करवाए थे।
1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं राजीव कुमार
राजीव कुमार चुनाव आयुक्त भी रह चुके हैं। निर्वाचन आयोग में कार्यभार संभालने से पहले राजीव कुमार कई बड़े पदों पर काम कर चुके हैं। राजीव कुमार बिहार-झारखंड कैडर के 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी रह चुके हैं। वे फरवरी 2020 में भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हुए।
रांची से है गहरा नाता
नए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का रांची से गहरा नाता रहा है। वे तीन साल से अधिक समय तक रांची के डीएम रह चुके हैं। बिहार से झारखंड के अलग होने के बाद राजीव कुमार झारखंड कैडर में आ गए थे। वे भारत सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों में भी अलग-अलग पदों पर रहकर बड़ी जिम्मेवारियां उठा चुके हैं।