Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'देश ने रक्षा उत्पादन और निर्यात में काफी प्रगति की', वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कान्फ्रेंस में बोले राजनाथ सिंह

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 10:03 PM (IST)

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कांफ्रेंस में कहा कि भारत ने रक्षा उत्पादन और निर्यात में काफी प्रगति की है, लेकिन आत्मन ...और पढ़ें

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 

    HighLights

    1. भारत ने रक्षा उत्पादन और निर्यात में की काफी प्रगति

    2. गुजरात में रक्षा विनिर्माण का बड़ा केंद्र बनने की क्षमता

    3. आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य में गुजरात की महत्वपूर्ण भूमिका

    डिजिटल डेस्क, वडोदरा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत ने पिछले दशक में रक्षा उत्पादन और निर्यात में काफी प्रगति की है, लेकिन पूरी तरह आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अभी लंबा रास्ता तय करना बाकी है।

    उन्होंने कहा कि गुजरात में रक्षा विनिर्माण और प्रौद्योगिकी के एक बड़े केंद्र के रूप में उभरने की भरपूर क्षमता है। यह राज्य अपनी औद्योगिकी क्षमता, कुशल श्रमिकों और उद्यमिता की भावना के माध्यम से भारत की आत्मनिर्भरता की यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

    भारत ने रक्षा उत्पादन और निर्यात में की काफी प्रगति

    रक्षा मंत्री यहां चौथी वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कान्फ्रेंस के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घरेलू रक्षा उत्पादन 2014 में लगभग 46 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर करीब 1.78 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जबकि इसी अवधि में रक्षा निर्यात लगभग एक हजार करोड़ रुपये से बढ़कर करीब 39 हजार करोड़ रुपये हो गया है।

    सिंह ने कहा, 'मैं इसे केवल एक शुरुआत मानता हूं। हमें अभी भी लंबा रास्ता तय करना है और मुझे विश्वास है कि गुजरात रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।'

    खबरें और भी

    आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य में गुजरात की महत्वपूर्ण भूमिका

    उन्होंने रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में गुजरात के बढ़ते महत्व को रेखांकित करते हुए वडोदरा स्थित टाटा-एयरबस परिसर का जिक्र किया, जहां सी-295 परिवहन विमानों का निर्माण होता है। उन्होंने बताया कि उन्नत स्व-चालित तोपखाना प्लेटफार्म के-9 वज्र का निर्माण भी गुजरात में हो रहा है, जिससे सेना की मारक क्षमता बढ़ी है। यह दुनिया की सबसे उन्नत स्व-चालित तोप प्रणालियों में शामिल है।

    एएनआइ के अनुसार, राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि विकसित भारत की दिशा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कान्फ्रेंस अहम योगदान दे रही है। मजबूत अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी और राष्ट्रीय सुरक्षा एक मजबूत राष्ट्र की नींव हैं। क्षेत्रीय उद्योगों को विकसित भारत की यात्रा में भागीदार बनना चाहिए।