Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राज्यसभा और राज्य विधान परिषद के चुनाव की डेट हुई फाइनल, 18 जून को होगी वोटिंग

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 05:47 PM (IST)

    भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 27 सीटों और तीन राज्यों की विधान परिषदों के चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है। ...और पढ़ें

    ECI ने जारी किया चुनावों का पूरा शेड्यूल (फाइल फोटो)

    ECI ने जारी किया चुनावों का पूरा शेड्यूल (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने आज सोमवार, 1 जून को राज्यसभा की 27 सीटों और तीन राज्यों की राज्य विधान परिषदों के चुनावों का शेड्यूल जारी कर दिया है। चुनाव आयोग के जारी शेड्यूल के मुताबिक, चुनाव 18 जून को होंगे।

    चुनाव आयोग के मुताबिक, सभी चुनावों के लिए वोटिंग 18 जून को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। वोटों की गिनती भी उसी दिन शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगी।

    चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल

    नामांकन दाखिल करना शुरू - 1 जून, सुबह 11 बजे से।
    नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख - 8 जून, दोपहर 3 बजे।
    नामांकनों की जांच - 9 जून।
    नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख - 11 जून।
    वोटिंग का दिन - 18 जून, सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक।
    वोटों की गिनती - 18 जून, शाम 5 बजे से।

    कहां-कहां होंगे चुनाव?

    चुनाव आयोग ने बताया कि राज्यसभा की 10 राज्यों की 24 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव होंगे। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और ओडिशा में राज्यसभा सीटों के लिए उपचुनाव होंगे।

    बिहार में राज्य विधान परिषदों की नौ सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव होंगे, और एक सीट के लिए उपचुनाव होगा। कर्नाटक में, विधान परिषद की सात सीटों के लिए चुनाव होंगे।

    यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में नई पार्टी बनाएंगे अन्नामलाई? चेन्नई से दिल्ली के लिए रवाना, बोले- दो दिन में करेंगे बात