Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajya Sabha Election 2024: सोनिया गांधी राजस्थान तो अभिषेक मनु सिंघवी हिमाचल से जाएंगे राज्यसभा, कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट जारी

    By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya
    Updated: Wed, 14 Feb 2024 12:08 PM (IST)

    कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए आज उम्मीदवारों की एक सूची जारी की है। इनमें चार उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ...और पढ़ें

    कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक सूची जारी की है। इनमें चार उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
    कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक सूची जारी की है। इनमें चार उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

    एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए आज चार उम्मीदवारों की एक सूची जारी की है। इसमें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी, डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंदोरे का नाम शामिल है।

    कांग्रेस की तरफ से पहली बार सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने का आधिकारिक एलान किया गया है। सोनिया गांधी राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से पार्टी की उम्मीदवार होंगी। वहीं, अभिषेक मनु सिंघवी हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

    सोनिया जयपुर पहुंचीं, राज्यसभा चुनाव के लिए करेंगी नामांकन

    सोनिया गांधी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए बुधवार को सुबह जयपुर पहुंचीं। उनके साथ पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी थे। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कुछ अन्य नेताओं ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। उनके नामांकन दाखिल करने से पहले गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी का राजस्थान के साथ दिल से जुड़ाव रहा है।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'अब भाजपा मुझे पार्टी में ज्वाइन कराना चाहेगी...', TMC नेता Mahua Moitra के बयान से मचा सियासी हंगामा

    कांग्रेस की ओर से जारी ताजा लिस्ट में सोनिया गांधी और अभिषेक मनु सिंघवी के अलावा डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह और चंद्रकांत हंदोरे का नाम भी शामिल है। डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार से राज्यसभा का टिकट दिया गया है। वहीं, महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंदोरे को टिकट मिला है।

    खबरें और भी

    15 राज्यों की 56 सीटों पर राज्यसभा चुनाव

    बता दें कि 15 राज्यों की 56 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने वाले हैं। 27 फरवरी को चुनाव होंगे और 15 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख है। बीजेपी, बीजेडी, टीएमसी समेत कई पार्टियों ने अपने-अपने कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं, लेकिन अभी तक कांग्रेस पार्टी उम्मीदवारों के नामों पर फैसला नहीं कर पाई थी। पार्टी के अंदर उम्मीदवारों के नामों पर मंथन हुआ है। कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के घटक दलों के साथ सीट बंटवारे और राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के संभावित उम्मीदवारों के नामों पर सोमवार को चर्चा की।

    यह भी पढ़ें: राजस्थान से राज्यसभा के लिए आज नामांकन कर सकती हैं सोनिया गांधी, भारत जोड़ो न्याय यात्रा छोड़कर दिल्ली पहुंचे Rahul Gandhi