Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajya Sabha: "कांग्रेस घास से एलर्जी है मुझे", राज्यसभा में पीयूष गोयल ने कसा तंज; कटाक्ष पर सांसदों ने ली चुटकी

    By Jagran News Edited By: Paras Pandey
    Updated: Fri, 22 Dec 2023 03:11 AM (GMT+05:30)

    मैं चाहता हूं कि मंत्री इस बात पर प्रकाश डालें कि कांग्रेस घास से कैसे एलर्जी होती है? इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि मंत्री यादव ऐसी जगह से आते ह ...और पढ़ें

    राज्यसभा में गोयल का कांग्रेस पर तंज, कहा -कांग्रेस घास से एलर्जी
    राज्यसभा में गोयल का कांग्रेस पर तंज, कहा -कांग्रेस घास से एलर्जी

    नई दिल्ली, प्रेट्र। राज्यसभा में गुरुवार को सदन के नेता पीयूष गोयल ने विपक्षी दल कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस घास से एलर्जी है। कांग्रेस घास विदेशी प्रजाति का एक पौधा है। गोयल ने उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से सवाल किया कि कांग्रेस घास से कैसे एलर्जी होती है?

    उस समय यादव विदेशी प्रजाति के पौधों के उन्मूलन को लेकर एक सवाल का जवाब दे रहे थे। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री गोयल ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि जब मैं एक डाक्टर के पास गया तो मुझे कहा गया कि आपको कांग्रेस घास से एलर्जी है।

    मैं चाहता हूं कि मंत्री इस बात पर प्रकाश डालें कि कांग्रेस घास से कैसे एलर्जी होती है? इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि मंत्री यादव ऐसी जगह से आते हैं जहां यह पौधा एक बड़ी चुनौती था। उन्होंने गोयल से कहा कि मंत्री को इस बारे में पूरी जानकारी है। आप मंत्री से अलग से बात करें।

    वह समाधान भी सुझाएंगे। भूपेंद्र यादव राजस्थान से आते हैं। गोयल ने जोर दिया कि पर्यावरण मंत्री कांग्रेस घास के बारे में सदन के सभी सदस्यों के साथ जानकारी साझा करें। यादव ने कहा कि वह सभापति के निर्देश का पालन करेंगे और इस मुद्दे पर गोयल से अलग से मिलेंगे। 

    खबरें और भी

    कांग्रेस घास अर्थात पार्थेनियम हिस्टेरोफोरस उष्णकटिबंधीय अमेरिकी प्रजाति का पौधा है जो 1955 में भारत पहुंचा। माना जाता है कि यह खरपतवार अमेरिका से गेहूं के आयात के जरिए भारत आया था। पहली बार 1955 में पुणे में इसे देखा गया था और फिर यह खरपतवार तेजी से देश में फैल गया। इसे कुछ जगह गाजर घास भी कहा जाता है और यह मानव, पशुओं तथा मिट्टी के लिए हानिकारक होती है।