Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Mandir: 22 जनवरी को पधारेंगे रामलला, पढ़ें प्राण प्रतिष्ठा से लेकर दर्शन और टिकट से जुड़े सभी सवालों के जवाब

    Updated: Sat, 20 Jan 2024 11:49 AM (IST)

    Ramlala Pran Pratishtha Update अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 16 जनवरी से विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो चुकी है। 22 जनवरी को पूरे विधि-विधान ...और पढ़ें

    प्राण प्रतिष्ठा के दौरान गर्भगृह में रहेंगे पांच गणमान्य (फाइल फोटो)
    प्राण प्रतिष्ठा के दौरान गर्भगृह में रहेंगे पांच गणमान्य (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. प्राण प्रतिष्ठा के दौरान गर्भगृह में रहेंगे पांच गणमान्य
    2. नई मूर्ति के साथ गर्भगृह में पुरानी मूर्ति की होगी प्राण प्रतिष्ठा
    3. 23 जनवरी से आम भक्तों के लिए खुल जाएगा राम मंदिर

    ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। अब हर किसी को प्रभु श्रीराम का इंतजार है। 16 जनवरी को विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो चुकी है और रामलला की मूर्ति भी गर्भगृह में रख दी गई है। 21 जनवरी तक हर दिन अलग-अलग विधि विधान से अनुष्ठान होंगे और 22 जनवरी को भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

    राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर राम भक्तों में काफी उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिल रही है। ऐसे में राम भक्तों के मन में प्राण प्रतिष्ठा और राम मंदिर को लेकर कई तरह के सवाल है कि आखिर 22 जनवरी को ही प्राण प्रतिष्ठा क्यों हो रही है, पूरी प्रक्रिया क्या होगी आदि। इस खबर में हम आपको राम मंदिर से लेकर रामलला के दर्शन तक 22 जनवरी को लेकर कई सवालों के जवाब बताएंगे।