Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramadan 2024 in India: सऊदी अरब और दुबई में दिखा चांद, पढ़ें भारत में कब शुरू होगा रमजान का पाक महीना

    Updated: Mon, 11 Mar 2024 06:19 AM (IST)

    Ramadan 2024 in India सऊदी अरब में रमजान का चांद दिख गया है और रमजान आज यानी 11 मार्च सोमवार से शुरू होगा। ईशा की नमाज के बाद दो पवित्र मस्जिदों में त ...और पढ़ें

    Ramadan 2024 in India पढ़ें रमजान कब से भारत में शुरू होगा।
    Ramadan 2024 in India पढ़ें रमजान कब से भारत में शुरू होगा।

    जागरण डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Ramadan 2024 in India रमजान को इस्लाम धर्म में सबसे पवित्र महीना माना जाता है। यह मुस्लिम कैलेंडर का नौवां महीना माना जाता है और इसका काफी खास महत्व है। इसे काफी अत्यधिक महत्व दिया जाता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि कुरान का अनावरण इसी पवित्र महीने के दौरान किया गया था।

    बता दें कि सऊदी अरब में रमजान का चांद दिख गया है और रमजान आज यानी 11 मार्च सोमवार से शुरू होगा। ईशा की नमाज के बाद दो पवित्र मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू होगी। मजमाह यूनिवर्सिटी एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जर्वेटरी द्वारा रमजान चांद दिखने की घोषणा की गई।

    भारत में कब शुरू होगा रमजान

    दरअसल, रमजान (Ramadan 2024 in India) का पाक महीना चांद को देखकर तय किया जाता है। सबसे पहले साऊदी अरब में रमजान का चांद दिखता है। इस बार साऊदी में चांद दिख गया है और रोजे आज से शुरू हो गए हैं। वहीं, भारत और पाकिस्तान में रमजान का चांद साऊदी के एक दिन बाद दिखता है, इसलिए यहां रोजे 12 मार्च को रखे जाएंगे।

    रमजान टाइम टेबल (Ramadan Time Table)

    रमजान कब शुरू होगा 12 मार्च 2024
    रमजान की समाप्ति 9 अप्रैल 2024
    शब ए कद्र   6 अप्रैल 2024
    ईद उल फितर 10 अप्रैल 2024

    रमजान में क्या होता है...

    • इस महीने के दौरान, मुसलमान अनिवार्य रूप से रोजा रखते हैं। रोजा सुबह सहरी के साथ शुरू होता है और जैसे ही हर दिन का सूरज डूबता है, इफ्तार कर रोजा तोड़ा जाता है।
    • रमजान का महीना आत्म-संयम और आत्म-अनुशासन का अभ्यास है। ऐसा माना जाता है कि इस महीने में की गई इबादत बाकी महीनों के मुकाबले 70 फीसद ज्यादा फलकारी होती है।
    • इस महीने के दौरान, 'रमजान मुबारक' और 'रमजान करीम' कहकर बधाइयां दी जाती है।

    कितना लंबा होगा पहला रोजा

    इस बार का पहला रोजा सबसे छोटा 13 घंटे 20 मिनट का होगा। वहीं, आखिरी रोजा 14 घंटे 8 मिनट का होगा।

    खबरें और भी