Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rameshwaram Cafe Blast केस में NIA ने मुसाविर हुसैन और अब्दुल मथीन ताहा को किया गिरफ्तार, पढ़ें कौन हैं दोनों

    Updated: Fri, 12 Apr 2024 02:02 PM (IST)

    Rameshwaram Cafe Blast case बेंगलुरु के रामेश्‍वरम कैफे में गत एक मार्च को हुए विस्‍फोट की घटना के दो आरोपियों को आज गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ...और पढ़ें

    Rameshwaram Cafe Blast case रामेश्‍वरम कैफे ब्लास्ट केस में दो आरोपी गिरफ्तार।
    Rameshwaram Cafe Blast case रामेश्‍वरम कैफे ब्लास्ट केस में दो आरोपी गिरफ्तार।

    ऑनलाइन डेस्क, बेंगलुरु। Rameshwaram Cafe Blast case एनआइए ने बेंगलुरु के रामेश्‍वरम कैफे में गत एक मार्च को हुए विस्‍फोट की घटना के दो आरोपियों को आज गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर के कांथी से गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम अब्दुल मथीन अहमद ताहा व मुसाविर हुसैन शजीब है। 

    अब्दुल मथीन और मुसाविर हुसैन शाजिब कौन हैं?

    पकड़े गए आरोपियों में से अब्दुल मथीन अहमद ताहा इस विस्फोट कांड को अंजाम देने वाला शख्स है। वहीं, मुसाविर हुसैन शाजिब को 1 मार्च को बेंगलुरु में हुए इस ब्लास्ट का मास्टरमाइंड माना जाता है। दोनों यहां नाम बदलकर रह रहे थे। एनआईए ने कहा कि ताहा और शाजिब दोनों शिवमोग्गा जिले के तीर्थहल्ली के निवासी हैं।

    ISI से जुड़े होने का संदेह

    केंद्रीय एजेंसी को संदेह है कि इनका संबंध आइएसआइ से भी हो सकता है। बता दें कि इस घटना में 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। दोनों आरोपियों के इस्लामिक स्टेट (आईएस) के शिवमोग्गा मॉड्यूल से जुड़े होने की बात सामने आई है।

    एजेंसी ने अपने आरोप पत्र में कहा कि दोनों कर्नाटक में सबसे वांछित आतंकवादी समूहों में से एक कुख्यात तीर्थहल्ली मॉड्यूल के प्रमुख व्यक्तियों में से एक हैं। ये लोग दक्षिणी राज्य के जंगलों में इस्लामिक स्टेट खलीफा स्थापित करने की तांक में थे।

    खबरें और भी