यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक Ramoji Rao का निधन, राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार
Ramoji Rao Death ईनाडु और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का आज सुबह हैदराबाद तेलंगाना में 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। हैदराबाद के स्टार ...और पढ़ें

HighLights
- कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे रामोजी राव
- पद्म विभूषण से सम्मानित किए गए थे रामोजी राव
एएनआई, हैदराबाद। Ramoji Rao Died: ईनाडु और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का आज सुबह हैदराबाद तेलंगाना में 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
हैदराबाद के स्टार अस्पताल में इलाज के दौरान रामोजी राव की सुबह 3:45 बजे मृत्यु हुई। कुछ दिन पहले ही वे स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामोजी राव के पार्थिव शरीर को रामोजी फिल्म सिटी (Ramoji Film City) स्थित उनके आवास पर ले जाने की तैयारी चल रही है, जहां परिवार, मित्र और करीबी लोग दिवंगत आत्मा को अंतिम श्रद्धांजलि देंगे।
राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार
तेलंगाना सरकार ने रामोजी राव का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का फैसला किया है। सीडब्ल्यूसी की बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली में मौजूद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राज्य के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव के माध्यम से रंगारेड्डी कलेक्टर और साइबराबाद कमिश्नर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के आयोजन की व्यवस्था की निगरानी करने के आदेश जारी किए हैं।
पीएम मोदी ने जताया शोक
रामोजी राव के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ''श्री रामोजी राव गारू का निधन अत्यंत दुखद है। वे एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी। उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है। अपने उल्लेखनीय प्रयासों के माध्यम से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार और उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए।
रामोजी राव गारू भारत के विकास के प्रति बेहद भावुक थे। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनसे बातचीत करने और उनके ज्ञान से लाभ उठाने के कई अवसर मिले। इस कठिन समय में उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।''

भाजपा नेता ने जताया शोक
तेलंगाना भाजपा प्रमुख और पार्टी सांसद जी किशन रेड्डी ने रामोजी राव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा, रामोजी राव गारू के निधन से दुखी हूं। तेलुगु मीडिया और पत्रकारिता में उनका उल्लेखनीय योगदान सराहनीय है। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।
खबरें और भी
Saddened by the passing of Shri Ramoji Rao garu.
His remarkable contributions to Telugu media and journalism is commendable.
My deepest condolences to his family members.
Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/zJzTyOMbL7
— G Kishan Reddy (Modi Ka Parivar) (@kishanreddybjp) June 8, 2024
2016 में मिला था पद्म विभूषण
रामोजी राव रामोजी ग्रुप के चेयरमेन थे। उन्होंने सबसे अधिक प्रसारित होने वाले तेलुगु भाषा के दैनिक समाचार पत्रों में से एक ईनाडु न्यूज पेपर का नेतृत्व किया। 2016 में पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा में योगदान के लिए रामोजी को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
रामोजी राव आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों एनटी रामा राव और चंद्रबाबू नायडू और कई अन्य प्रसिद्ध राजनीतिक और फिल्मी हस्तियों के करीबी रहे। ईटीवी नेटवर्क के अलावा उन्होंने प्रोडक्शन कंपनी उषाकिरन मूवीज को भी लीड किया।
उन्होंने लगभग 50 फिल्में और टेलीफिल्में बनाईं। उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार और दो फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते थे। रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद में कई सौ एकड़ में फैली हुई है, जहां अबतक हजारों फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।