विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युद्ध-प्रणाली पर राष्ट्रीय स्तर का रण संवाद आज, तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल; महू को नो-फ्लाई जोन घोषित

Published: Tue, 26 Aug 2025 06:00 AM (IST)Updated: Tue, 26 Aug 2025 07:16 AM (IST)

भारतीय सेनाओं द्वारा युद्ध रणनीति में नवाचार पर राष्ट्रीय स्तर का रण संवाद 2025 आयोजित किया जा रहा है। थल ...और पढ़ें

आर्मी वॉर कॉलेज, डॉ. भीमराव अंबेडकर नगर, महू मध्य प्रदेश में होगा आयोजन (फोटो: पीटीआई)
आर्मी वॉर कॉलेज, डॉ. भीमराव अंबेडकर नगर, महू मध्य प्रदेश में होगा आयोजन (फोटो: पीटीआई)

HighLights

  1. युद्ध पद्धति में नवाचार पर होगा विमर्श
  2. युद्ध पर आधुनिक तकनीक के प्रभाव जैसे विषयों पर चर्चा
  3. रक्षा उद्योग विशेषज्ञ, शिक्षाविद् होंगे शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश की तीनों सेनाओं द्वारा युद्ध पद्धति में नवाचार और रणनीतिक विमर्श को लेकर राष्ट्रीय स्तर का रण संवाद 2025 आयोजित किया जा रहा है। इस सेमिनार में थल सेना, जल सेना और वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

इस संवाद में युद्ध, युद्धनीति और युद्ध पर आधुनिक तकनीक के प्रभाव जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसमें सेनाओं के अफसर बल्कि रक्षा उद्योग विशेषज्ञ, शिक्षाविद् और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि भी विचार साझा करेंगे। यह आयोजन 26 और 27 अगस्त को आर्मी वॉर कॉलेज, डॉ. भीमराव अंबेडकर नगर, महू मध्य प्रदेश में होगा।

27 अगस्त को आएंगे राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 27 की शाम को मध्यप्रदेश में आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ सीडीएस जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नेवी चीफ एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

आयोजन के दौरान 26 से 28 अगस्त तक महू को नो-फ्लाई जोन घोषित किया है। महू और आसपास के इलाके में कोई ड्रोन भी नहीं उड़ा सकेंगे।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- दुश्मन भी खाएगा खौफ, भारत ने नई वायु रक्षा प्रणाली का किया सफल परीक्षण; राजनाथ सिंह ने बताई खासियत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।