विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया की बढ़ी मुश्किलें, समय रैना समेत 5 पर असम में केस दर्ज

Published: Mon, 10 Feb 2025 09:31 PM (IST)Updated: Mon, 10 Feb 2025 10:45 PM (IST)

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया समेत पांच लोगों को पर असम पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस बात की जानकारी असम ...और पढ़ें

रणवीर इलाहाबादिया समेत 5 पर असम में केस दर्ज। (फोटो- सोशल मीडिया)
रणवीर इलाहाबादिया समेत 5 पर असम में केस दर्ज। (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. यूट्यूबर रणवीर इलाबादिया समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज।
  2. रणवीर इलाबादिया ने वीडियो जारी कर मांगी माफी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस बात की जानकारी असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी।

दरअसल, यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने कॉमेडियन समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट शो पर भद्दी टिप्पणी की थी। इसके बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने जमकर इसकी आलोचना की।

अश्लीलता फैलाने के लगे आरोप

जानकारी के अनुसार पांचों लोगों पर अश्लीलता को बढ़ावा देने और यौन रूप से स्पष्ट और अश्लील चर्चा में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। एफआईआर में 31 वर्षीय पॉडकास्टर के अलावा, शो में आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्व मखीजा और समय रैना का नाम भी शामिल है। यूट्यूबर के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गई हैं। असम पुलिस ने सबसे पहले इनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रणवीर इलाहाबादिया ने मांगी माफी

इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। रणवीर ने हास्य कलाकार समय रैना के यूट्यूब रियलिटी शो इंडियाज गाट लैटेंट में एक प्रतियोगी से उसके माता-पिता और यौन संबंधों को लेकर सवाल करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसको लेकर विवाद भड़क गया।

इंटरनेट मीडिया यूजर्स से लेकर राजनेताओं तक ने इसकी आलोचना कई। कई लोगों ने उनके पॉडकास्ट पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की। भाजपा पदाधिकारी नीलोत्पल मृणाल पांडेय ने रियलिटी कामेडी शो के निर्माताओं, जजों और प्रतिभागियों के खिलाफ अपमानजनक भाषा और अश्लील सामग्री के इस्तेमाल को लेकर मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस उपायुक्त दीक्षित गेदाम ने कहा कि शिकायत पर जांच चल रही है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने की कार्रवाई की मांग

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने यूट्यूब को इलाहाबादिया की टिप्पणियों पर आधारित अश्लील सामग्री को हटाने और तीन दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। रणवीर इलाहाबादिया के एक्स पर छह लाख से अधिक फालोअर, इंस्टाग्राम पर 45 लाख से अधिक फालोअर और यूट्यूब चैनल पर 1.05 करोड़ सब्सक्राइबर हैं।

पीएम मोदी से मिल चुका है अवार्ड

इलाहाबादिया उन ऑनलाइन कंटेंट क्रिएटर्स में से एक हैं जिन्हें पिछले साल नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राष्ट्रीय क्रिएटर्स पुरस्कार मिला था। पिछले दिनों उन्होंने डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन के साथ मिलकर कई कैबिनेट मंत्रियों का साक्षात्कार लिया था।

सीएम देंवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यद्यपि उन्होंने क्लिप नहीं देखी है, फिर भी वह लोगों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सीमाओं के बारे में आगाह करते हैं। हर किसी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। लेकिन, हमारी स्वतंत्रता तब समाप्त हो जाती है, जब हम दूसरों की स्वतंत्रता का अतिक्रमण करते हैं। हमारे समाज में कुछ नियम बनाए गए हैं। अगर कोई उनका उल्लंघन करता है तो यह बिल्कुल गलत है। उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

कांग्रेस की निंदा

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि यह रचनात्मकता नहीं है। यह विकृति है। और हम विकृत व्यवहार को सामान्य नहीं मान सकते। इस खराब टिप्पणी को जिस तरह जोरदार तालियां मिलीं, उससे हम सभी को चिंतित होना चाहिए।

शिवसेना नेता राजू वाघमारे ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्य में ऐसी भाषा का इस्तेमाल अस्वीकार्य है। हम उन्हें चेतावनी देते हैं। हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। शिवसेना इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

रणवीर इलाहाबादिया ने मांगी माफी

इलाहाबादिया ने सोमवार को एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर अपनी विवादित टिप्पणी के लिए माफी मांगी और स्वीकार किया कि उनकी टिप्पणी न केवल अनुचित थी, बल्कि मजाकिया भी नहीं थी। उन्होंने कहा कि कामेडी मेरी खासियत नहीं है। बस माफी मांगने आया हूं। आपमें से कई लोगों ने पूछा कि क्या मैं अपने मंच का इस्तेमाल इस तरह करना चाहता हूं।

उन्होंने आगे कहा कि जाहिर है, मैं अपने मंच का इस्तेमाल इस तरह नहीं करना चाहता। जो कुछ भी हुआ मैं उसके पीछे कोई संदर्भ, औचित्य या तर्क नहीं देने जा रहा हूं। मैं यहां केवल माफी मांगने आया हूं। व्यक्तिगत रूप से मेरी निर्णय क्षमता में चूक हुई। यह मेरी ओर से ठीक नहीं था।

यह भी पढ़ें: असम के मंत्री ने केंद्र सरकार से छात्रावास पर अनुदान और असम में दिव्यांग विश्वविद्यालय स्थापित करने का किया अनुरोध

यह भी पढ़ें: 'पीने के लिए साफ पानी तक नहीं और आप चाहते हैं...' देशभर में साइकिल ट्रैक बनाने की मांग पर SC ने लगाई फटकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।