Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    VIDEO: घाटी में तिरंगा फहराता दिखा आतंकी जावेद मट्टू का भाई, कहा- हम हिंदुस्तानी हैं और रहेंगे

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Mon, 14 Aug 2023 02:10 PM (IST)

    हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकी जावेद मट्टू के भाई रईस मट्टू ने तिरंगा फहराए जाने पर कहा कि मैंने दिल से तिरंगा लहराया है। इसमें किसी का कोई दबाव नहीं था ...और पढ़ें

    आतंकी जावेद मट्टू के भाई ने लहराया तिरंगा, (Image: ANI)
    आतंकी जावेद मट्टू के भाई ने लहराया तिरंगा, (Image: ANI)

    HighLights

    1. आतंकी जावेद मट्टू के भाई रईस मट्टू को उत्तरी कश्मीर के सोपोर में तिरंगा लहराया
    2. रईस मट्टू ने कहा कि मैंने दिल से तिरंगा लहराया
    3. रईस मट्टू ने किया अपने भाई का किया जिक्र

    नई दिल्ली, एजेंसी। स्वतंत्रता दिवस से पहले हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकी जावेद मट्टू के भाई रईस मट्टू को उत्तरी कश्मीर के सोपोर में तिरंगा लहराते हुए देखा गया। भारतीय तिरंगा लहराते हुए रईस मट्टू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए रईस मट्टू ने कहा कि मैंने दिल से तिरंगा लहराया। इसमें किसी का कोई दबाव नहीं था।

    'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा'

    'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, हम बुलबुले हैं इसके ये गुलिस्तां हमारा' देशभक्त गीत गाते हुए रईस मट्टू ने कहा कि कश्मीर में विकास हो रहा है। 14 अगस्त को पहली बार मैं अपनी दुकान पर बैठा हूं जबिक पहले दो-तीन दिन तक दुकान बंद रहती थी। पिछली राजनीतिक पार्टियाँ खेल खेल रही थीं।'

    अपने भाई का किया जिक्र

    अपने भाई जावेद मट्टू का जिक्र करते हुए रईस मट्टू ने कहा कि मेरा भाई 2009 में (आतंकवादी) बन गया, उसके बाद हम उसके बारे में कुछ नहीं जानते। अगर वो जिंदा हैं, तो मैं उनसे वापस आने का आग्रह करता हूं। कश्मीर की स्थिति बदल गई है, पाकिस्तान कुछ नहीं कर सकता। हम हिंदुस्तानी हैं और रहेंगे।'

    कश्मीर से अनुछेद 370 के हटने के बाद घाटी में बहुत तेजी से बदलाव देखने को मिला है। पहले की अपेक्षा यहां शांति का माहौल है। पत्थरबाजी की घटनाएं कम हो गई है और युवा के हाथों में अब हथियार देखने को नहीं मिलते है। 

    खबरें और भी