विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए रिलायंस फाउंडेशन देगा 21 करोड़, नीता अंबानी बोलीं- हम आपके साथ खड़े हैं

Published: Mon, 03 Aug 2026 10:35 PM (IST)

रिलायंस फाउंडेशन ने असम में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए 21 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. रिलायंस फाउंडेशन ने असम बाढ़ पीड़ितों को 21 करोड़ दिए।

  2. नीता अंबानी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता की घोषणा की।

  3. सामुदायिक रसोई, स्वास्थ्य सेवाएँ, पशु चिकित्सा भी शामिल।

डिजिटल डेस्क, मुंबई/गुवाहाटी। असम में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने 21 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक एवं चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने यह राशि असम मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की। यह योगदान राज्य में रिलायंस फाउंडेशन, वंतारा और रिलायंस परिवार की ओर से पहले से चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों के अतिरिक्त है।

नीता अंबानी ने असम के बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता जताते हुए कहा, "असम के लोगों के साथ हमारी संवेदनाएं, प्रार्थनाएं और गहरी एकजुटता है। बाढ़ से प्रभावित हर परिवार के प्रति मेरा दिल दुखता है। कृपया यह जान लें कि आप अकेले नहीं हैं।"

Nita Ambani

उन्होंने कहा कि रिलायंस फाउंडेशन और वंतारा की टीमें, साथ ही रिलायंस परिवार के स्वयंसेवक, असम सरकार और स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर जमीन पर राहत कार्य कर रहे हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना है।

Nita Ambani (2)

सामुदायिक रसोई से स्वास्थ्य सेवाओं तक मदद

रिलायंस फाउंडेशन की ओर से असम में सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्रों और पेयजल व्यवस्था को बहाल करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की तत्काल जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ राज्य के पुनर्वास और रिकवरी में भी सहयोग दिया जा रहा है।

वहीं, वंतारा की टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों में पशुधन और सामुदायिक पशुओं के लिए घर-घर जाकर पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा रही है।

Nita Ambani (3)

हिमंत बिस्व सरमा ने जताया आभार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी नीता अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि नीता अंबानी ने कठिन समय में हमेशा असम के लोगों का साथ दिया है। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान रिलायंस फाउंडेशन की ओर से मिली सहायता का भी उल्लेख किया।

Nita Ambani (4)

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए 21 करोड़ रुपये के योगदान के साथ रिलायंस फाउंडेशन की टीमें जमीन पर भोजन, जनस्वास्थ्य सेवाएं, आपातकालीन आश्रय और पशुओं की देखभाल जैसे राहत कार्य कर रही हैं।