Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर दिखी देश की असाधारण नारी शक्ति का प्रदर्शन, राष्ट्रपति मुर्मु और PM Modi ने भी की सराहना; देखें तस्वीर

    Updated: Fri, 26 Jan 2024 07:55 PM (IST)

    75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति मुर्मु ने गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य ...और पढ़ें

    कर्तव्य पथ पर दिखी देश की असाधारण नारी शक्ति का प्रदर्शन। फाइल फोटो।
    कर्तव्य पथ पर दिखी देश की असाधारण नारी शक्ति का प्रदर्शन। फाइल फोटो।

    HighLights

    1. राष्ट्रपति मुर्मु और PM Modi ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई
    2. कर्तव्य पथ पर महिलाओं ने किया नारी शक्ति का प्रदर्शन

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरा देश आज 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और पीएम मोदी ने देशवासियों को इस अवसर पर बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मु ने गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी गई। वहीं, कर्तव्य पथ पर आयोजित हुए गणतंत्र दिवस परेड में देश की असाधारण नारी शक्ति का प्रदर्शन किया गया, जिसमें महिलाओं के प्रभावशाली मार्च-पास्ट (March-Pasts) को आमंत्रित लोगों ने सराहना की।

    75वें गणतंत्र दिवस परेड में देश की असाधारण नारी शक्ति का प्रदर्शन किया गया, जिसमें महिलाओं के प्रभावशाली मार्च-पास्ट को आमंत्रित लोगों ने खड़े होकर सराहना की।

    यह भी पढ़ेंः Republic Day 2024 Live: 900 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ा राफेल, सुखोई ने भी दिखाया दम; देखें वीडियो

    महिला पुलिसकर्मियों की मोटरसाइकिल प्रदर्शनी ने मोहा मन

    गणतंत्र दिवस परेड समारोह में महिला पुलिस कर्मियों की मोटरसाइकिल प्रदर्शनी ने सभी का मन मोह लिया। मेहमान और दर्शक इसे देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। महिलाओं ने मोटरसाइकिल पर चंद्रयान-तीन के एक थीम का भी प्रदर्शन किया।

    देश के कोने-कोने से आई महिलाओं ने कर्तव्य पथ पर हाथ में झंडे लिए एक साथ मार्च किया

    तीनों सेनाओं की महिला सैनिकों की टुकड़ी कर्तव्य पथ पर

    अग्निवीरों और तीनों सेनाओं की महिला अधिकारियों की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। यह पहली बार है कि तीनों सेनाओं की महिला सैनिकों की टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च कर रही है।

    यह भी पढ़ेंः Republic Day 2024: वैज्ञानिक सुनीता जेना की नेतृत्व ने निकली DRDO की झांकी, महिला सशक्तिकरण का हुआ प्रदर्शन

    खबरें और भी

    विशेष बग्घी में कर्तव्य पथ पर पहुंचे राष्ट्रपति मुर्मु और मैक्रों

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों एक विशेष राष्ट्रपति बग्घी में सवार होकर कर्तव्य पथ पर पहुंचे।