Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Republic Day 2024: कर्तव्य पथ की परेड में संघर्ष प्रभावित मणिपुर की झांकी में क्या दिखाया गया? देखें वीडियो

    By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya
    Updated: Fri, 26 Jan 2024 07:43 PM (GMT+05:30)

    दरअसल केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि इस साल की गणतंत्र दिवस परेड की थीम महिलाओं पर केंद्रित होगी जिसमें मुख्य विषय विकसित भारत और भारत- लोकतंत्र की मा ...और पढ़ें

    गणतंत्र दिवस की झांकी में इंफाल स्थित लोकटक झील से कमल के डंठल इकट्ठा करते हुए दिखाया गया है।
    गणतंत्र दिवस की झांकी में इंफाल स्थित लोकटक झील से कमल के डंठल इकट्ठा करते हुए दिखाया गया है।

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। पिछले साल मई से जातीय हिंसा की चपेट में मणिपुर की भी शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर झांकी निकली। यह देखने लायक थी। मणिपुर की झांकी में इस बार इंफाल स्थित एक अद्वितीय, केवल महिलाओं के लिए बाजार का प्रदर्शन किया। गणतंत्र दिवस की झांकी में इंफाल स्थित लोकटक झील से कमल के डंठल इकट्ठा करते हुए दिखाया गया है, जो देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में सबसे बड़े जल निकायों में से एक है।

    गणतंत्र दिवस परेड के लिए मणिपुर की झांकी, 'थम्बलगी लंगला' या मेइतिलोन में लोटस थ्रेड्स ने राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में महिलाओं द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को प्रदर्शित किया।

    झांकी में इमा कीथेल बाजार दिखाया गया

    'इमा कीथेल', जिसका स्थानीय भाषा में नाम 'मदर्स मार्केट' है, राज्य की राजधानी इंफाल के केंद्र में स्थित है। यह एकमात्र बाजार है जो पूरी तरह से महिला व्यापारियों द्वारा चलाया जाता है। लगभग 500 साल पहले स्थापित, यह विभिन्न प्रकार के उत्पाद बेचने वाली लगभग 5000-6000 महिला विक्रेताओं की मेजबानी करता है और यहां पुरुषों के काम करने पर प्रतिबंध है।

    भारत का पहला कमल रेशम उत्पादक

    झांकी में थंगा गांव की बिजियाशांति टोंगब्रम को भी दर्शाया गया है, जो हाल ही में देश का पहली कमल रेशम उत्पादक बना है। बताया गया कि इसमें न केवल कई स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिलता है, जबकि अन्य देशों में कमल रेशम का निर्यात भी किया जाता है। इस कारण भारत कमल रेशम निर्यात करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है।

    दरअसल, केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि इस साल की गणतंत्र दिवस परेड की थीम महिलाओं पर केंद्रित होगी, जिसमें मुख्य विषय 'विकसित भारत' और 'भारत- लोकतंत्र की मातृका' होंगे। उसी से प्रेरणा लेते हुए, इस वर्ष के 75वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर 26 झांकियां निकाली गईं और विभिन्न सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं की भूमिकाओं के साथ-साथ वैज्ञानिकों के रूप में उनके योगदान को प्रदर्शित किया गया।

    खबरें और भी