Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Republic Day 2025: जमीन से आसमान तक दिखा भारत का दमखम, मनमोहक झांकियों ने भी बटोरी वाहवाही; देखें तस्वीरें

    Updated: Sun, 26 Jan 2025 03:59 PM (IST)

    Republic Day 2025 Pics गणतंत्र दिवस परेड के जरिए भारत ने अपनी विविध शक्तियों और अपनी संस्कृति को प्रदर्शित किया। परेड में 31 झांकियों में 16 राज्य और ...और पढ़ें

    Republic Day 2025 Pics कर्तव्य पथ पर दिखा भारत का जलवा। (फोटो सोर्स - एएनआई)
    Republic Day 2025 Pics कर्तव्य पथ पर दिखा भारत का जलवा। (फोटो सोर्स - एएनआई)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Republic Day 2025 Pics 76वें गणतंत्र दिवस पर कर्त्तव्य पथ पर आज भव्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में कई राज्यों और मंत्रालयों की झांकियां दिखीं। परेड में भारत की उपलब्धियों और प्रगति का प्रदर्शन किया गया।

    कार्यक्रम की शुरुआत पीएम मोदी द्वारा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।

    इसके बाद पीएम कर्तव्य पथ पहुंचे। पीएम के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और भारत के मेहमान इंदोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो  बग्गी में सवार होकर कर्तव्य पथ पहुंचे। पीएम मोदी ने दोनों का स्वागत किया। 

    परेड में कई ऐसे परफॉर्मेंस हुए जिसने वहां बैठे लाखों लोगों का दिल जीत लिया। आइए जानें इस बार की परेड क्यों खास थी।

    परेड की शुरुआत से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद 105-एमएम लाइट फील्ड गन, एक स्वदेशी हथियार प्रणाली का उपयोग करके 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान गाया गया।

    गणतंत्र दिवस परेड के जरिए भारत ने अपनी विविध शक्तियों और अपनी संस्कृति को प्रदर्शित किया। परेड में 31 झांकियों में 16 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की थीं।

    उत्तराखंड और गोवा ने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन क्षमता और जीवंत कला रूपों को उजागर किया।

    कर्तव्य पथ पर अनोखा नजारा देखने को मिला। 5 हजार कलाकारों ने एकसाथ परफॉरमेंस दिया। पीएम मोदी और चीफ गेस्‍ट सुबियांतो ने भी इसे एंजॉय किया।

    परेड के दौरान भारतीय सेना के सिग्नल कोर की मोटरसाइकिल राइडर डिस्प्ले टीम  "द डेयरडेविल्स" ने अपने अलग अंदाज से लोगों का मन मोह लिया। "द डेयरडेविल्स" टीम ने बुलेट व्हीली, लैडर सैल्यूट, थ्री पीक डेविल फॉर्मेशन, शत्रुजीत, मर्करी पीक, इन्फो वॉरियर्स, लोटस और ह्यूमन पिरामिड के साथ सलामी दी।

    • कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल, पिनाका मल्टी-लॉन्चर रॉकेट सिस्टम, बीएम-21 अग्निबाण, 122 मिमी मल्टीपल बैरल रॉकेट लॉन्चर, आकाश हथियार प्रणाली का प्रदर्शन किया गया।

    • गोवा की झांकी का थीम 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' था, जिसमें राज्य के प्राचीन समुद्र तटों, हरे-भरे परिदृश्यों और समृद्ध संस्कृति का जश्न मनाती है।  गोवा अपने समुद्र तटों के लिए जाना जाता है, इसलिए इसकी झांकी में जल क्रीड़ाओं पर प्रकाश डाला गया, जो गोवा के पर्यटन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    • इसमें तटीय शादियों और फोटो शूट जैसी गतिविधियों को भी रेखांकित किया गया, जो लोकप्रियता हासिल कर रही हैं।

    • हरियाणा की झांकी में खेल शक्ति का प्रदर्शन किया गया। इसी के साथ महिला सशक्तिकरण को सम्मान दिया गया।

     'चीतामित्र' एमपी और कृषि प्रधान पंजाब की झांकियों ने भी सभी का मन मोहा।

     

     उत्तराखंड की झांकी में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देते हुए अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने पर भी जोर दिया गया। झांकी में साहसिक खेल और पर्यटन गतिविधियों जैसे नैनीताल और मसूरी में माउंटेन बाइकिंग, केदारकांठा में ट्रैकिंग, औली में स्नो स्कीइंग और ऋषिकेश में योग, बंजी जंपिंग, जिप-लाइनिंग और रॉक क्लाइम्बिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों को भी दर्शाया गया।

    खबरें और भी

    परेड खत्म होने के बाद पीएम मोदी कर्तव्य पथ पर आए और उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।