Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Republic Day 2023: UP की झांकी में अयोध्या तो हरियाणा में भगवद गीता... Video में देखें गणतंत्र दिवस

    By Mahen KhannaEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Thu, 26 Jan 2023 02:20 PM (IST)

    Republic Day 2023 Parade Pics गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर निकलने वाली परेड को देखने के लिए सभी उत्सुक होते हैं। परेड में निकलने वाली झांकिया ...और पढ़ें

    Republic Day 2023 Parade Pics गणतंत्र दिवस
    Republic Day 2023 Parade Pics गणतंत्र दिवस

    नई दिल्ली, आनलाइनल डेस्क। Republic Day 2023 Parade Pics देशभर में आज 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। पीएम मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने इस अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) के अवसर पर कर्तव्य पथ पर निकलने वाली परेड को देखने के लिए सभी उत्सुक होते हैं। परेड में निकलने वाली झांकियां भी देश की ताकत और संस्कृति को दर्शाती है। आइए गणतंत्र दिवस के इस खास दिन पर तस्वीरों और वीडियो के जरिए मुख्य पल देखें।

    यूपी की झांकी में दीपोत्सव दिखाया गया

    गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या में मनाई जाने वाली दीपावली को दिखाया गया। वहीं, हरियाणा की झांकी में भगवद गीता पर आधारित डिजाइन को दर्शाया गया है। झांकी में भगवान कृष्ण को अर्जुन के सारथी के रूप में और उन्हें गीता का ज्ञान देते हुए दिखाया गया है। 

    राष्ट्रपति मुर्मु ने किया देश का नेतृत्व 

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणतंत्र दिवस पर देश का नेतृत्व किया। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

    गुजरात की नई पहल दिखाई गई

    गणतंत्र दिवस 2023 पर गुजरात की झांकी में  'स्वच्छ-हरित ऊर्जा कुशल गुजरात' विषय पर ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को दिखाया गया।

    खबरें और भी

    उत्तराखंड की झांकी

    कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की झांकी में कॉर्बेट नेशनल पार्क और अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम को दिखाया गया।

    61वीं कैवेलरी रेजिमेंट

    गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर दुनिया की एकमात्र सक्रिय घुड़सवार 61वीं कैवेलरी रेजिमेंट देखी गई। इसका  नारा 'अश्व शक्ति यशोबल' है।

    कर्तव्य पथ पर दिखा मिस्र का सैन्य दल

    कर्तव्य पथ पर पहली बार मिस्र का सैन्य दल दिखाई दिया। इस सशस्त्र बल ने परेड में हिस्सा लिया जिसका नेतृत्व कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल ने किया।

    आकाश हथियार प्रणाली का दिखा दम

    'अमृतसर एयरफील्ड' की रक्षा मिसाइल रेजिमेंट की आकाश हथियार प्रणाली कैप्टन सुनील दशरथ के नेतृत्व में  और 512 लाइट एडी मिसाइल रेजिमेंट (एसपी) लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा के साथ।

    राष्ट्रीय युद्ध स्मारक गए पीएम मोदी

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस पर देश के लोगों को बधाई दी। पीएम ने इस अवसर पर दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा कर वहां की डिजिटल विजिटर्स बुक में अपना कमेंट भी दर्ज किया।