Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rishi Sunak Visit Akshardham: पत्नी अक्षता के साथ अक्षरधाम पहुंचे ऋषि सुनक, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात

    By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 07:09 AM (IST)

    Rishi Sunak In Akshardham Temple ब्रिटेन प्रधानमंत्री ऋषि सुनक आज पत्नी अक्षता समेत रविवार सुबह तड़के अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। सुनक अपनी पत्नी अक्षता मू ...और पढ़ें

    Rishi Sunak Visit Akshardham Temple: थोड़ी देर में अक्षरधाम पहुंचेगे ऋषि सुनक, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का पहरा
    Rishi Sunak Visit Akshardham Temple: थोड़ी देर में अक्षरधाम पहुंचेगे ऋषि सुनक, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का पहरा

    HighLights

    1. ब्रिटेन प्रधानमंत्री ऋषि सुनक आज रविवार सुबह तड़के अक्षरधाम मंदिर पहुंचे।
    2. सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ साढ़े सात बजे तक मंदिर में रहेंगे।

    नई दिल्ली, जेएनएन। ब्रिटेन प्रधानमंत्री ऋषि सुनक आज रविवार सुबह तड़के अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ साढ़े सात बजे तक मंदिर में रहेंगे। सुनक की सुरक्षा को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

    मिली जानकारी के अनुसार, ऋषि सुनक जल्द ही अक्षरधाम मंदिर पहुंचने वाले हैं। इसे देखते हुए चारों और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं।

    लक्ष्मी नगर चुंगी के पास से आईटीओ की तरफ जाने वाला विकास मार्ग को बैरिकेड लगा कर बंद किया गया हैं अक्षरधाम के आसपास भारी संख्या में सेना व पुलिस के जवान तैनात है किसी को एक मिनट तक नहीं रुकने दिया जा रहा।

    मंदिर के बाहर पुलिसकर्मियों ने बेरिकेड्स लगा दिए हैं और भारी संख्या में जवान तैनात कर दिए गए हैं।  गौरतलब है देर रात से बारिश का दौर जारी है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर प्रशासन को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जवान बारिश में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने में मुस्तैद हैं। फिलहाल, खबर लिखे जाने तक दिल्ली में बारिश थमी हुई है।