Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'एक मंदिर, एक कुआं और एक श्मशान', हिन्दू एकता के लिए मोहन भागवत का नया फॉर्मूला

    Updated: Mon, 21 Apr 2025 08:07 AM (IST)

    आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत अलीगढ़ के दौरे पर हैं। बीते दिन उन्होंने संघ के दो शाखाओं में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हिन्दू एकता की ...और पढ़ें

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत। फाइल फोटो
    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत। फाइल फोटो

    HighLights

    1. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भरी हिन्दू एकता की हुंकार।
    2. हिन्दुओं को एकजुट करने के लिए 'एक मंदिर, एक कुआं और एक श्मशान' घर का दिया फॉर्मूला।
    3. आरएसएस के शताब्दी समारोह के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को किया संबोधित।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल में हिंसा का भयावह मंजर देखने के बाद कई लोग हिन्दू एकता का आह्वान कर रहे हैं। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी हिन्दुओं से एक रहने की अपील की है। उनका कहना है कि सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए हिन्दुओं के बीच जातिगत विभाजन को पाटना होगा। इसी कड़ी में मोहन भागवत ने एक मंदिर, एक कुआं और एक श्मशान का फॉर्मूला पेश किया है।

    आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत अलीगढ़ के दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने अलीगढ़ के एचबी इंटर कॉलेज और पंचन नगरी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने आरएसएस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

    यह भी पढ़ें- पिता करुणानिधि की राह पर 50 साल बाद सीएम स्टालिन, तमिलनाडु की स्वायत्तता के लिए 1974 में पेश किया था प्रस्ताव

    मोहन भागवत का भाषण

    अलीगढ़ में संबोधन के दौरान मोहन भागवत ने कहा कि संघ के सभी परंपरा, सांस्कृतिक मूल्यों और नैतिक सिद्धांतों पर आधारित समुदाय का निर्माण करना होगा। इसके अलावा उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज के सभी वर्गों तक सक्रिय रूप से पहुंचने और जमीनी स्तर पर एकता बनाए रखने के लिए कहा है।

    कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

    आरएसएस प्रमुख ने कहा कि परिवार की भूमिका समाज की मूलभूत इकाई बनी हुई है। ऐसे में हमें लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिए कि सभी त्योहार सामूहिक रूप से मनाने चाहिए। इससे राष्ट्रवाद और सामाजिक एकता को और मजबूती मिलती है।

    शताब्दी समारोह की तैयारी

    आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का यह दौरा 17 अप्रैल को शुरू हुआ था। इस दौरान मोहन भागवत ब्रज क्षेत्र के आरएसएस प्रचारकों के साथ रोजाना बैठक कर रहे हैं। आरएसएस को 100 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इस साल विजयादशमी मौके पर आरएसएस का शताब्दी समारोह देखने को मिलेगा। मोहन भागवत का यह दौरा भी उन्हीं तैयारियों का हिस्सा है।

    खबरें और भी

    (पीटीआई के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- US Vice President JD Vance Visit: परिवार संग भारत आ रहे जेडी वेंस, पीएम मोदी के साथ डिनर टेबल पर होगी अहम बातचीत