विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India-Russia Ties: रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा- भारत के साथ संबंधों में विविधता लाना चाहता है रूस

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Mon, 06 Feb 2023 07:03 PM (IST)

भारत के साथ अपने समग्र सहयोग में रूस विविधता लाना चाहता है और दोनों देशों के बीच संबंध किसी के ...और पढ़ें

रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा- भारत के साथ संबंधों में विविधता लाना चाहता है रूस
रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा- भारत के साथ संबंधों में विविधता लाना चाहता है रूस

नई दिल्ली, पीटीआई। भारत के साथ अपने समग्र सहयोग में रूस विविधता लाना चाहता है और दोनों देशों के बीच संबंध किसी के खिलाफ केंद्रित नहीं हैं। रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने सोमवार को यह बात कही। राजदूत अलीपोव ने एक सम्मेलन में दोनों देशों के बीच समय की कसौटी पर खरे उतरे संबंधों के विभिन्न आयामों के बारे में चर्चा करते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए उनके देश के समर्थन की पुष्टि की। उन्होंन यूक्रेन संघर्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि भूराजनीति ढांचे में व्यापक बदलाव के कारण संबंधों में तनाव है।

भारत के साथ संबंधों में विविधता लाना चाहता है रूस

राजदूत ने कहा कि दोनों देशों ने सहयोग की एक बहुत समृद्ध संरचना बनाई है जो दुनिया के लिए फायदेमंद है और अब वे नई आर्थिक वास्तविकताओं की पृष्ठभूमि में व्यापार क्षेत्र में उभरते परिदृश्य को देख रहे हैं। एक सम्मेलन में अलीपोव ने कहा कि हम भारत के साथ अपने संबंधों में और विविधता लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक संबंधों को पटरी से उतारने के प्रयासों के बावजूद दोनों पक्ष व्यापार संबंधों के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

अमेरिका विज्ञापन में अच्छा

द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर, राजदूत ने संबंधों को अभूतपूर्व बताया और भारत को रक्षा प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के अमेरिका के वादे को लेकर उस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “अमेरिका विज्ञापन में अच्छा है। हम प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और राजनीति को मिलाते नहीं हैं।”

यूक्रेन पर आक्रमण के बाद भी दोनों देशों के रिश्ते मजबूत

मॉस्को के यूक्रेन पर आक्रमण के बावजूद भारत और रूस के बीच रिश्ते मजबूत बने रहे। कई पश्चिमी देशों में बढ़ती बेचैनी के बावजूद भारत का रूसी कच्चे तेल का आयात पिछले कुछ महीनों में काफी बढ़ गया है। भारत ने अभी तक यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की निंदा नहीं की है और यह कहता रहा है कि संकट को कूटनीति और बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें-

आईएआरसी का आकलन 2040 तक भारत समेत एशिया में 59% बढ़ेंगे कैंसर के नए मरीज, संतुलित भारतीय खाना कम करेगा खतरा

Fact Check : भारत का गलत मैप दिखाती तस्वीर BBC के पुराने कार्यक्रम का हिस्सा, PM मोदी पर बनी प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री से कोई लेना-देना नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।