Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    साक्षी महाराज ने मोदी को बताया भगवान का अवतार

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Mon, 21 Mar 2016 03:33 AM (IST)

    विवादित बयानों के कारण चर्चित रहने वाले भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि 2019 तक अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा। वह उत्तर प्रदेश मे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रेवाड़ी। विवादित बयानों के कारण चर्चित रहने वाले भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि 2019 तक अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा। वह उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के प्रति भी आशान्वित हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान का अवतार बताया।

    रविवार को हरियाणा के रेवाड़ी आगमन पर जागरण से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि पिछले कई दशकों में पहली बार देश की जनता को लग रहा है कि उनकी सरकार बनी है और प्रत्येक नागरिक का प्रधानमंत्री है। देश धीरे-धीरे भ्रष्टाचारमुक्त हो रहा है। आने वाले समय में देश में विकास की गति और तेज होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री को किसी भगवान का अवतार बताते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जंग और मानवता का संदेश देने वाला कोई साधारण व्यक्ति नहीं हो सकता।

    राहुल पर देशद्रोह का मुकदमा करने वाले का स्वागत : साक्षी महाराज

    एक कार्यक्रम आए सांसद ने कहा कि भारत खालिदों का नहीं बल्कि राष्ट्रभक्तों का देश है। जब तक हिदू जिदा है, तब तक देश की एकता और अखंडता पर आंच नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में छोटा सा राम मंदिर तो अब भी है। रामलला के बड़े और भव्य मंदिर बनाने में जो अड़चनें आ रही हैं वे जल्द दूर हो जाएगी।

    राम मंदिर अगले लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में बनेगा : साक्षी महाराज

    खबरें और भी