Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मैं लॉरेंस का भाई बोल रहा हूं...', Salman Khan को धमकी देने वाला कर्नाटक से गिरफ्तार; क्या थी आरोपी की डिमांड?

    Updated: Tue, 05 Nov 2024 02:48 PM (IST)

    Salman Khan Death Threat सलमान खान को धमकी देने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है। धमकी के साथ उसने पांच करोड़ रुपये फिरौती की ...और पढ़ें

    Salman Khan Death Threat: सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है।(फोटो: सलमान)
    Salman Khan Death Threat: सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है।(फोटो: सलमान)

    HighLights

    1. मुंबई पुलिस की ट्रैफिक कंट्रोल को लॉरेंस बिश्नोई के नामे से धमकी दी गई।
    2. आरोपी ने दावा किया था कि वो लॉरेंस बिश्नोई का भाई बोल रहा है।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Salman Khan Death Threat। एक्टर सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सलमान खान के नाम पर ट्रैफिक पुलिस को धमकी देने वाले शख्स को कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया है। शख्स का नाम विक्रम है। विक्रम को कल (06 नवंबर) को मुंबई लाया जाएगा।

    आरोपी ने मांगे थे पांच करोड़

    धमकी देने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है। धमकी के साथ उसने पांच करोड़ की फिरौती की मांग की है। धमकी देने वाले ने दावा किया कि वो लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। पुलिस ने जानकारी दी कि मुंबई पुलिस की ट्रैफिक कंट्रोल को लॉरेंस बिश्नोई के नामे से धमकी दी गई।

    आरोपी ने दावा किया था कि वो लॉरेंस बिश्नोई का भाई बोल रहा है। अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं तो उन्हें हमारे मंदिर में जाकर माफी मांगनी चाहिए या पांच करोड़ रुपये देने चाहिए। ऐसा न करने पर एक्टर को जान से मार दिया जाएगा। हमारी गैंग आज भी सक्रिय है।  

    कुछ दिनों पहले भी मिली थी धमकी

    हाल ही में बरेली निवासी मोहम्मद तैयब ने एक्टर सलमान खान और एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी दी थी।  20 वर्षीय एक युवक को मुंबई पुलिस ने नोएडा सेक्टर 92 से गिरफ्तार किया था। उसने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर पर टेक्स्ट मैसेज किया था। मैसेज में लिखा था, सलमान खान को नहीं छोड़ेंगे, जल्द बुरा होगा।"

    खबरें और भी

    सलमान खान के पीछे पड़ा है बिश्नोई गैंग

    विजयादशमी की शाम एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तीन हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया था। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक गुर्गे ने ली थी। हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि पिछले कुछ साल से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से सलमान खान को जान से मारने की धमकियां मिलती आई है। सलमान खान के घर पर गोलियां तक चलाई गई है।