Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मैं और रुपये देने के लिए तैयार हूं', उदयनिधि के सिर पर 10 करोड़ का इनाम रखने वाले संत का एलान

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 11:25 AM (IST)

    तमिलनाडु (Tamilnadu) के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म वाली टिप्पणी पर अब एक आचार्य ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। अयो ...और पढ़ें

    उदयनिधि के सिर पर 10 करोड़ का इनाम रखने वाले संत का एलान (Image: Jagran Graphic)
    उदयनिधि के सिर पर 10 करोड़ का इनाम रखने वाले संत का एलान (Image: Jagran Graphic)

    HighLights

    1. उदयनिधि स्टालिन की इस समय हो रही काफी आलोचना
    2. अयोध्या के एक संत परमहंस आचार्य ने स्टालिन के सनात धर्म पर जताया गुस्सा
    3. आचार्य ने सिर कलम करने वाले को 10 करोड़ का इनाम देने की घोषणा की

    चेन्नई (तमिलनाडु),एजेंसी। Sanatan Dharma Row: तमिलनाडु (Tamilnadu) के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin) के सनातन धर्म वाली टिप्पणी ने हंगामा मचा दिया है। मलेरिया और डेंगू से सनातन धर्म की तुलना करने के कारण उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा हैं।

    इस बीच अयोध्या के एक संत परमहंस आचार्य ने एक वीडियो रिलीज किया है, जिसमें वह एक हाथ में उदयनिधि का पोस्टर और दूसरे हाथ में तलवार पकडे हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो में उन्हें पोस्टर में बने उदयनिधि के सिर को तलवार से काटते हुए और फिर उसमें आग लगाते हुए देखा जा सकता है।

    सिर कलम करने वाले को इनाम, उदयनिधि ने किया रिएक्ट

    संत परमहंस आचार्य ने अपनी वीडियो में नेता का सिर कलम करने वालों को 10 करोड़ रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब इस वीडियो पर खुद उदयनिधि ने प्रतिक्रिया दी है।

    इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो पर रिएक्ट करते हुए द्रमुक मंत्री ने कहा, 'एक स्वामी हैं जिन्होंने मेरे सिर कलम करने वालों को 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। क्या वह सच में एक असली संत है या नकली? उन्हें मेरा सिर इतना पसंद क्यों है? तमिलनाडु के मंत्री ने संत पर सवाल खड़ा करते हुए पूछा कि उनके पास इतने पैसे कहां से आ रहे हैं? आप मेरे बालों में कंघी करने के लिए 10 करोड़ रुपये की घोषणा कर रहे हैं क्या? उन्होंने आगे कहा कि अगर आप मुझे 10 रुपये की कंघी दे दें तो मैं यह काम खुद ही कर लूंगा।'

    खबरें और भी

    सिर काटने के लिए 10 करोड़ पर्याप्त नहीं तो बढ़ा दूंगा रकम

    संत परमहंस आचार्य ने अपनी बात दोहराई और समाचार एजेंसी ANI से कहा, 'अगर 10 करोड़ रुपये उनका सिर काटने के लिए पर्याप्त नहीं हैं, तो मैं इनाम बढ़ा दूंगा, लेकिन  'सनातन धर्म' के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में जो भी विकास हुआ है वह 'सनातन धर्म' की वजह से हुआ है। उदयनिधि को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने देश के 100 करोड़ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।'

    किस आचार्य ने की थी सिर कलम की घोषणा?

    उदयनिधि का सिर कलम करने वाले को इनाम देने की घोषणा अयोध्या स्थित तपस्वी छावनी मंदिर के मुख्य पुजारी जगदगुरु परमहंस आचार्य ने की थी। सोमवार को जारी वीडियो में उन्होंने कहा था कि मैं स्टालिन का सिर काटकर मेरे पास लाने वाले को 10 करोड़ रुपये का इनाम दूंगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी को स्टालिन को मारने की हिम्मत नहीं है तो मैं खुद उन्हें मार डालूंगा।'

    क्या था उदयनिधि का बयान?

    सनातन धर्म वाले अपने बयान पर उदयनिधि अभी भी कायम हैं। उनका कहना है कि उन्होंने हिंदू समुदाय को निशाना नहीं बनाया था। उदयनिधि ने कहा, 'मैं बार-बार उस मुद्दे पर बात करूंगा जो मैंने शनिवार को कार्यक्रम में कहा था। उन्होंने अपनी टिप्पणी को दोहराते हुए कहा कि मैं उस मुद्दे पर बात करने जा रहा हूं जो कई लोगों को परेशान करने वाला है और वही हुआ है। उन्होंने दावा किया कि सनातन धर्म स्थायी है और इसे बदला नहीं जा सकता है।