विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जब तक एक-एक भक्त इस धरती पर जीवित है...' उदयनिधि के बयान पर स्मृति ईरानी का पलटवार

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Thu, 07 Sep 2023 08:25 AM (IST)

डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने शनिवार को सनातन धर्म की तुलना डेंगू मलेरिया और कोरोना से की। उदयनिधि के इस ...और पढ़ें

जन्माष्टमी के अवसर पर स्मृति ईरानी ने भी इस मामले पर अप्रत्यक्ष तौर पर विपक्ष पर निशाना साधा।(फोटो सोर्स: जागरण)
जन्माष्टमी के अवसर पर स्मृति ईरानी ने भी इस मामले पर अप्रत्यक्ष तौर पर विपक्ष पर निशाना साधा।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. जन्माष्टमी के अवसर पर स्मृति ईरानी ने विपक्ष पर साधा निशाना
  2. विपक्षी दल सनातन धर्म को खत्म करना चाहते हैं: भाजपा
  3. सनातन धर्म का अपमान करके विपक्ष फंस चुका है: पीएम मोदी

नई दिल्ली, एएनआई। कुछ दिनों पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म के खिलाफ एक टिप्पणी की थी। उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना से की। उदयनिधि के इस बयान से देश में हंगामा खड़ा हो गया। भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले पर उदयनिधि स्टालिन के जरिए विपक्षी गुट आई.एन.डी.आई.ए. को घेरा।

स्मृति ईरानी ने विपक्ष पर साधा निशाना

इसी बीच बुधवार को दिल्ली के द्वारका में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान स्मृति ईरानी ने कहा कि जिन लोगों ने सनातन धर्म को चुनौती दी है उनकी कानों तक हमारे स्वर पहुंचे कि जब तक एक-एक भक्त इस पुण्य धरती पर जीवित है तब तक कोई ऐसी नहीं जो हमारे धर्म और आस्था को चुनौती नहीं दे सकता है। इसके बाद उन्होंने 'कृष्ण कन्हैया लाल का जय की' उद्घोषणा की।

भाजपा नेताओं ने आई.एन.डी.आई.ए. गुट को घेरा

बता दें कि आई.एन.डी.आई.ए. गुट में डीएमके एक बड़ा घटक दल है। वहीं, उदयनिधि के इस बयान पर कांग्रेस ने चुप्पी साध ली। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाए कि कांग्रेस और विपक्षी दल सनातन धर्म को खत्म करना चाहते हैं।

भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तक ने कहा कि ये विपक्षी दल तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। इसी बीच बुधवार को जन्माष्टमी के अवसर पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी इस मामले पर अप्रत्यक्ष तौर पर विपक्ष पर निशाना साधा।

पीएम मोदी ने इस मुद्दे पर क्या कहा?

बता दें कि इस मामले पर पीएम मोदी ने भी बुधवार को कैबिनेट बैठक के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने कैबिनेट बैठक में कहा कि इस मामले में हमें सही से जवाब देना चाहिए। पीएम ने कहा कि सनातन धर्म का अपमान करके विपक्ष फंस चुका है और विपक्ष में बेचैनी साफ दिख रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।