Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    संजय राउत ने राष्ट्रपति मुर्मु पर साधा निशाना, बोले- तानाशाह सरकार की जिम्मेदार वह भी हैं, उन्हें सरकार को रोकना चाहिए

    Updated: Thu, 27 Jun 2024 11:31 AM (IST)

    दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को CBI द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद पूरा विपक्ष सरकार पर हमला कर रहा है। ...और पढ़ें

    संजय राउत ने राष्ट्रपति मुर्मु पर तानाशाह सरकार को लेकर साधा निशानाव (फोटो- ANI)
    संजय राउत ने राष्ट्रपति मुर्मु पर तानाशाह सरकार को लेकर साधा निशानाव (फोटो- ANI)

    HighLights

    1. संजय राउत ने अरविंद केजरीवाल मामले पर सरकार को घेरा
    2. बोले- राष्ट्रपति मुर्मु भी हैं तानाशाह सरकार की जिम्मेदार

    एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के मामले को लेकर विपक्ष और मौजूदा सरकार आमने सामने हैं। विपक्ष के कई नेता सरकार पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। वहीं, इस बीच शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत का भी बयान सामने आया है।

    शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि केजरीवाल जी को जिस प्रकार से फिर एक बार जमानत मिलने के बाद भी CBI ने गिरफ्तार किया ये आपातकाल से भी ऊपर तानाशाही हो गई है और हम सब लोग संसद में इस बारे में सवाल करेंगे।

    AAP द्वारा राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करने पर उन्होंने कहा, मैं उनकी भूमिका का स्वागत करता हूं। जिस तरह से तानाशाही चल रही है उसकी जिम्मेदार राष्ट्रपति महोदया भी हैं। राष्ट्रपति जी को सरकार को रोकना चाहिए।

    खबर अपडेट की जा रही है। 

    यह भी पढ़ें- Bengaluru: कन्नड़ अभिनेता दर्शन की पत्नी ने उनके प्रशंसकों से की शांत रहने की अपील, हत्या मामले में न्यायिक हिरासत में हैं कई आरोपी

    यह भी पढ़ें- प्रेम संबंध के आरोप में विवाहित महिला को पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

    खबरें और भी