यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक के कार्यकर्ता के घर में 'जयललिता' ने लिया जन्म
बच्ची के पिता सेंथिल कुमार और मां गायत्री थेनी जिला के निवासी हैं। सेंथिल कुमार ऑटो ड्राइवर का काम करता है।

चेन्नई, प्रेट्र : तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री की याद में उनकी सहयोगी वीके शशिकला ने नवजात बच्ची का नाम जयललिता रखा। वह अन्नाद्रमुक के कार्यकर्ता की बेटी है।
बच्ची के पिता सेंथिल कुमार और मां गायत्री थेनी जिला के निवासी हैं। सेंथिल कुमार ऑटो ड्राइवर का काम करता है। बच्ची के नामकरण के लिए वह शशिकला के पास पहुंचा था। शशिकला ने पोएस गार्डेन के आवास में नामकरण किया जहां पूर्व मुख्यमंत्री रहती थीं।
अन्नाद्रमुक द्वारा जारी बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई। शशिकला को अन्नाद्रमुक की बागडोर सौंपने की तैयारी चल रही है। जयललिता के समय में और उनकी मृत्यु के बाद भी पार्टी पर उनकी मजबूत पकड़ रही है। जयललिता का लंबी बीमारी के बाद पांच दिसंबर को निधन हो गया था। वह करीब दो महीने तक अस्पताल में भर्ती रही थीं।

