विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यौन उत्पीड़न मामले में सांसद शशिकला पुष्पा को सुप्रीम कोर्ट से राहत

By Monika minalEdited By:
Updated: Fri, 26 Aug 2016 12:51 PM (IST)

तमिलनाडु में यौन प्रताड़ना मामले में सांसद शशिकला पुष्‍पा को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए राज्‍य सरकार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि गिरफ्तारी को लेकर जल्‍दबाजी क्‍यों।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (एएनआई)। घरेलू नौकरानी के यौन उत्पीड़न मामले में राज्यसभा सांसद शशिकला पुष्पा को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने शशिकला की गिरफ्तारी पर छह हफ्ते की रोक लगा दी है। शशिकला AIADMK पार्टी से निकाली गई हैं। कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सांसद कहीं नहीं जा रहीं फिर राज्य सरकार गिरफ्तारी के लिए उतावली क्यों है।

सांसद शशिकला और परिवार पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज, नौकरानी ने लगाया आरोप

साथ ही हाईकोर्ट को अग्रिम जमानत की अर्ज़ी पर जल्द सुनवाई पूरी करने का निर्देश दिया गया है। कुछ दिन पहले क्या सरकार मुझे बचाएगी? मुझे सुरक्षा की जरूरत है, मेरी जिंदगी को खतरा है' संसद में यह बात कहते हुए तमिलनाडु की सांसद शशिकला पुष्पा रो पड़ीं थी। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने हाल में ही पार्टी की छवि गिराने के आरोप में उन्हें निकाल दिया था।