विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sex Worker Murder Case: कर्नाटक हाईकोर्ट ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद की सजा, इस तरह वारदात को दिया था अंजाम

By AgencyEdited By: Achyut Kumar
Published: Fri, 06 Oct 2023 11:15 AM (IST)

कर्नाटक हाईकोर्ट ने गुरुवार को सेक्स वर्कर की हत्या करने के मामले में निचली अदालत के रिहाई के आदेश को ...और पढ़ें

सेक्स वर्कर की हत्या मामले में आरोपी को कर्नाटक हाईकोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
सेक्स वर्कर की हत्या मामले में आरोपी को कर्नाटक हाईकोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

HighLights

  1. कर्नाटक हाईकोर्ट ने सेक्स वर्कर की हत्या मामले में आरोपी को सुनाई उम्रकैद की सजा
  2. पुलिस ने सत्र न्यायालय के आदेश को हाईकोर्ट में दी थी चुनौती
  3. सत्र न्यायलय ने आरोपी को रिहा करने का दिया था आदे

डिजिटल डेस्क, आइएनएस। कर्नाटक हाईकोर्ट (Karnataka High Court) ने सेक्स वर्कर की हत्या करने के मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। हाईकोर्ट ने निचली अदालत के रिहाई आदेश को रद्द कर दिया।

सत्र न्यायालय के आदेश को दी गई चुनौती

न्यायमूर्ति एच बी प्रभाकर शास्त्री और न्यायमूर्ति अनिल बी कट्टी की अध्यक्षता वाली पीठ ने गुरुवार को यह आदेश दिया। पुलिस ने मैसूर सत्र न्यायालय के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। 

आरोपी की हुई पहचान

आरोपी की पहचान के सी गिरीश के रूप में हुई है। वह मांड्या जिले के कोरामेनाहल्ली का रहने वाला है। आरोपी पीड़िता को 18 सितंबर 2010 को मैसूर के एक होटल में ले गया था। उसने अपने पर कमरा बुक किया था और बताया था कि वे कपल हैं।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक हाई कोर्ट ने 'एक्स' की अपील की स्वीकार, सरकार ने टेकडाउन आदेश पर पुनर्विचार से किया था इनकार

होटल में सेक्स वर्कर की हत्या

पुलिस ने बताया कि होटल के कमरे में ही आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके आभूषण, फोन और कुछ नकदी लेकर फरार हो गया है। बाद में, उसने पैसों के लिए आभूषण को गिरवी रख दिया था।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक के पूर्व मंत्री 2006 में आवंटित जी-श्रेणी की साइट रख सकेंगे बरकरार, कर्नाटक हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह मामला महिला की हत्या के अगले दिन सामने आया था। लश्कर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ स्थानीय अदालत में चार्जशीट भी दाखिल की गई। हालांकि, सत्र न्यायालय ने आरोपी को मामले से बरी कर दिया, जिसके बाद उसे 25 अप्रैल 2016 को जेल से रिहा कर दिया गया।

दुष्कर्म के आरोप को हाईकोर्ट ने हटाया

सत्र न्यायालय के आदेश को पुलिस ने हाईकोर्ट में चुनौती थी, जहां पीठ ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। हालांकि, उसके ऊपर लगे दुष्कर्म के आरोपों को अदालत ने हटा लिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।